लाइव टीवी

Punjabi Song: नया पंजाबी गाना 'Yaadan Fooktiyan' का वीडियो वायरल, मिले इतने व्यूज

Updated Jun 17, 2020 | 21:36 IST |

A kAY new Punjabi Song: नया पंजाबी गाना 'यादां फूकतियां' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पंजाबी सिगंर एके का ये गाना काफी धमाल मचा रहा है। यूट्यूब पर इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Loading ...

A kAY new Punjabi Song: पंजाबी गानों को लोग खूब पसंद करते हैं। पंजाबी गानों को पसंद करने वाले दर्शक इन गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब हाल ही पंजाबी सिगंर एके एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है- 'यादां फूकतियां'। गाने के बोल बेहद ही दिलकश हैं जो सीधे दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले हैं। इस खूबसूरत बोल को जैबी गिल ने लिखा है। गाने में एके के साथ निकीत कौर ढ़िल्लो भी हैं। गाने में निकीत कौर ढ़िल्लो ए के का दिल तोड़ जाती हैं। जिससे आहत होकर एके उनकी एक-एक यादों को जलाते हुए नजर आते हैं। गाने में निकीत कौर ढ़िल्लो का कातिलाना अंदाज देख दर्शक मंत्रमुग्ध रह जायेंगे। गाने का संगीत पेन्डूबॉयज का है। इस गाने को अबतक 1,589,733  व्यूज मिल चुके हैं तो वहीं इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।