लाइव टीवी

Naya Punjabi Gana : जोरावर के नए गाने में दिखी Prince Narula और नेहा मलिक की जोड़ी, धमाल मचा रहा है वीडियो

Updated Nov 03, 2020 | 10:21 IST |

देखिए कैसे नेहा मलिक के बात को इग्नोर करके प्रिंस नरूला ने नेहा को किया सरप्राइज। दोनों का यह रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर हो रहा है बहुत वायरल।

Loading ...

जोरावर जब भी अपना नया गाना लाते हैं लोगों को खुश कर देते हैं। इस बार उन्होंने अपना नया रोमांटिक सॉन्ग सुरमा गानी रिलीज किया है जिसमें प्रिंस नरूला और नेहा मलिक की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री दिखी है। नेहा मलिक अपने अलग-अलग कॉस्ट्यूम्स में बेहद प्यारी लग रही हैं, वहीं प्रिंस नरूला इस गाने में बहुत चुलबुले और स्मार्ट दिख रहे हैं। गाने में देखा जा सकता है कि नेहा प्रिंस से एक डिमांड करती हैं कि उन्हें प्रिंस नरूला से और कुछ नहीं चाहिए। नेहा बस अपने प्यार की निशानी मांगती हैं। लेकिन हर बार प्रिंस नरूला उनकी बात को इग्नोर कर देते हैं जिससे नेहा मलिक नाराज हो जाती हैं। इस गाने की एंडिंग बहुत सरप्राइजिंग है, क्योंकि प्रिंस नरूला ने नेहा का डिमांड एक अलग अंदाज में पूरी की है। इस गाने के कंसेप्ट के साथ लोकेशन भी बेहतरीन है। आपको बता दें इस गाने को उदार ने लिखा है और चीता ने म्यूजिक दिया है।