लाइव टीवी

Ranchi: रांची में व्यापारियों में दहशत बन चुके 5 बदमाश गिरफ्तार, मचा रखा था क्षेत्र में आतंक, अब पहुंचे जेल

Updated Sep 14, 2022 | 18:21 IST

Ranchi Police: रांची में व्यापारियों और ठेकेदारों के लिए दहशत बन चुके बदमाशों की गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने बम जब्त किए हैं। सभी से पुलिस सख्त पूछताछ कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
रांची के व्यापारियों में दहशत बने पांच बदमाश गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • कारोबारियों के घर बम फेंक कर रंगदारी वसूलते थे सभी
  • पिंटू वर्मा, तबारक अंसारी, लालदेव महतो, रोहित वर्मा और अमन सिंह गिरफ्तार
  • रोहित और अमन बोकारो रेलवे साइडिंग में बमबाजी के आरोपी

Miscreants Arrested in Ranchi : रांची समेत कई जिलों में व्यापारियों और ठेकेदार को हत्या का भय दिखाकर वसूली करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम हैं- पिंटू वर्मा, तबारक अंसारी, लालदेव महतो, रोहित वर्मा और अमन सिंह है। सिटी एसपी अंशुमन का कहना है कि गुप्त सूचना मिली थी पिंटू के पास सुतली बम है। पुलिस ने उसकी ससुराल मधुकम में देर रात छापेमारी कर पिंटू और तबारक अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। 

छापेमारी में इनके पास से बम भी मिले। दोनों ने बताया कि पांच महीने पहले हज हाउस के पास बिट्टू नेपाली, बिट्टू और सन्नी सिंह ने पिंटू को बम दिया था। पिंटू ने कुछ दिन पहले रोहित और अमन को तीन बम, पिस्टल और गोलियां दी थीं। 

बम और गोलियों की चलती रहती है लेने-देन

बोकारो रेलवे साइडिंग में बमबाजी का आरोप रोहित एवं अमन पर है। तबारक ने बताया कि हाल ही में मोरहाबादी के रहने वाले लालदेव महतो को बम, हथियार और गोलियां दी थीं। इन दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने लालदेव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बम और गोलियां भी मिली हैं। रोहित और अमन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस की गिरफ्त से अब भी बिट्टू नेपाली, सन्नी सिंह और बिट्टू दूर हैं। पुलिस का कहना है कि इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कारोबारियों से अपील-रंगदारी मांगी जाए तो पुलिस को तत्काल दें सूचना

पुलिस ने कारोबारियों से अपील की है कि कोई भी रंगदारी मांगे तो पुलिस को तत्काल सूचना दें। किसी भी कारोबारी को सुरक्षा की जरूरत होगी तो पुलिस जवान को तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि रांची में भयमुक्त वातावरण कायम किया जाएगा। फरार चल रहे अपराधियों की भी बहुत जल्द ही गिरफ्तारी हो जाएगी। ऐसे अन्य गिरोह पर भी पुलिस की पूरी नजर है।