लाइव टीवी

Ranchi Crime News: रांची में पिकनिक मनाने दोस्तों के साथ गया युवक झरने में डूबा, इस वजह से हुआ हादसा

Updated Aug 16, 2022 | 21:53 IST

Ranchi Police: रांची में एक युवक की रीमिक्स फॉल में डूबने से मौत हो गई है। युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव बरामद किया गया है। युवक चचेरे भाइयों और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
रांची के खूंटी में पिकनिक मनाने गए युवक की रीमिक्स फॉल में डूबने से मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • रीमिक्स फॉल घूमने के दौरान नहाने गया था युवक
  • गहरे पानी में चले जाने से डूबा युवक
  • गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया

Ranchi News: रांची के निकट खूंटी में रीमिक्स फॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा युवक के साथ नहाते समय हुआ। युवक का शव आज शाम में बरामद किया गया है। युवक की पहचान रांची के इटकी निवासी आकाश मिंज के रूप में की गई है। पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है रांची से चार युवक खूंटी स्थित रीमिक्स फॉल पिकनिक मनाने के लिए आए थे। रीमिक्स फॉल घूमने के बाद फॉल में सभी नहाने के लिए चले गए। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से आकाश डूब गया।

नहाते समय गहरे पानी में लापता हो गया युवक

बताया जा रहा है कि शाम चार बजे सभी युवक पानी में नहा रहे थे। बारिश का पानी फॉल में लबालब भरा हुआ था। इसी दौरान एक युवक आकाश गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। काफी प्रयास के बाद भी आकाश के नहीं मिलने पर दोस्तों ने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी। उसके बाद स्थानीय गोताखोर युवक को तलाशने लग गए। काफी मेहनत करने के बाद भी गोताखोरों को सफलता नहीं मिल रही थी।

कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार मारंगहादा पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी थी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण सर्च अभियान में दिक्कत आ रही थी। गोताखोरों की मदद से भी कामयाबी नहीं मिल रही थी। इसके बाद मारंगहादा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने एनडीआरएफ की तकनीक से युवक का शव नदी से बाहर निकलवाया। मारंगहादा थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि रांची के इटकी स्थित रानी खटंगा से आकाश मिंज अपने चचेरे भाईयों और दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल आया था। जहां नहाने के दौरान घटना हुई और आकाश की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि फिलहाल युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।