लाइव टीवी

Ranchi Weather: रांची समेत राज्‍य के इन दस जिलों में बारिश की संभावना, कुछ में वज्रपात की चेतावनी

Updated Apr 30, 2022 | 20:46 IST

Ranchi Weather: रांची व आसपास के कई जिलों का मौसम 24 घंटे में बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिला में बारिश के साथ व्रजपात की चेतावनी दी है। इन इलाकों में पूरे सप्‍ताह इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
रांची में बारिश की संभावना
मुख्य बातें
  • रांची व आसपास के क्षेत्र में रविवार को बारिश कीं संभावना
  • हल्‍की से मध्‍यम स्‍तर की बारिश के साथ हो सकता है व्रजपात
  • मौसम विभाग ने लोगों को खेतों व बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा

Ranchi Weather: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े झेल रहे रांची के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों को रविवार को इस गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची व आसपास के करीब 10 जिलों में हल्‍की से मध्‍यम स्‍तर तक बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। इसी तरह का मौसम आने वाले पूरे सप्‍ताह बना रह सकता है।

हालांकि राज्‍य के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलती नहीं नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इन जिला में अभी भी 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है।

बारिश की उम्‍मीद

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय राज्‍य के आसमान में बादल अपना डेरा डाल रहे हैं। इसी तरह का मौसम शनिवार तक देखने को मिलेगा। इस दौरान रांची, देवघर, धनबाद, गोड्डा, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज सतही हवा भी चलेगी। वहीं राज्‍य के जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद जिले में एक से दो मई के बीच कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

इन जगहों पर अगले 24 घंटे में बारिश व वज्रपात की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राज्‍य के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। विभाग के अनुसार, राज्‍य की राजधानी रांची, धनबाद, गोड्डा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिले में बारिशी की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने इन जिले के लोगों को सलाह दी है कि वे बारिश के दौरान खुले मैदानों और खेतों में जाने से बचें। विभाग ने कहा है कि हो सके तो घर से निकलने से ही बचें। लोगों को यह सलाह वज्रपात के दौरान अनहोनी नहीं हो, इसलिए यह सलाह दी गई है। लोगों को बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। किसानों को खेतों में नहीं जाने को कहा गया है।