लाइव टीवी

Ranchi News: रांची समेत सभी प्रखंडों में कल से शुरू होंगी निशुल्क स्वास्थ्य जांच

Updated Apr 17, 2022 | 17:48 IST

Health Camp:रांचीवासियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। उनके स्वास्थ्य के लिए निशुल्क कैंप लगाया जा रहा है। पांच दिवसीय कैंप में लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रांची स्वास्थ्य मेला
मुख्य बातें
  • सभी प्रखंडों में लगाया जाएगा स्वास्थ्य मेला
  • 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक होगा आयोजन
  • तीन दिनों का आयुष कैंप भी लगाया जाना है

Ranchi Free Health Check- Up: रांची जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य मेला लगाया जा रहा है। यह मेला 18 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लगेगा। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर मेला लगाया जाना है। इस स्वास्थ्य मेले में डॉक्टरों की टीम रहेगी, जो लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें उचित परामर्श देगी।

मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी दी जाएंगी। इस मेले में लोगों को दैनिक छोटी-बड़ी बीमारियों की जानकारी दी जाएगी। योगा आदि करने की सलाह दी जानी है। स्वास्थ्य मेले के आयोजन के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र को एक लाख रुपए का फंड जारी किया गया है। 
 

आयुष्मान भारत के छूटे मरीजों का होगा निबंधन

इस स्वास्थ्य मेले में उन मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, जो आयुष्मान भारत में छूट गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज के साथ-साथ अलग-अलग विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त तीन दिवसीय आयुष कैंप भी लगाया जाना है। इसमें गांव के लोगों को होमियोपैथी और यूनानी चिकित्सा का परामर्श दिया जाएगा। 

23 अप्रैल के बाद लगेगा आयुष कैंप

पांच दिवसीय स्वास्थ्य मेले के बाद आयुष कैंप लगाया जाना है। यह कैंप 23 अप्रैल के बाद लगेगा। यह तीन दिवसीय रहेगा। इसमें लोगों को आयुर्वेदिक, होमियोपैथी और यूनानी पद्धति से इलाज किया जाना है। कैंप में अलग-अलग तरह की सामान्य व्यावहारिक, जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के इलाज की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। 

मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचाव की देंगे जानकारी

आयुष कैंप में लोगों को यूनानी पद्धति से इलाज के अलावा मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से बचाव की जानकारी दी जाएगी। उनसे होने वाले नुकसान को बताया जाएगा। कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोगों के शामिल होने के लिए अपील की जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रचार-प्रसार करा रही है। वाहनों से ग्रामीण क्षेत्रों में माइकिंग कराकर स्वास्थ्य मेले की जानकारी दिलाई जा रही है। पंफलेट आदि का वितरण कराया जा रहा है।