लाइव टीवी

Ranchi Heat Wave Alert : रांची समेत कई जिलों में मंगलवार को चलेगी लू, अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं

Updated Apr 05, 2022 | 11:23 IST

Ranchi Heat Wave Alert : सूबे में लोगों को लू का सितम झेलना होगा। गर्मी की राहत से आस देख रहे लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी से धक्का लगा है। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है कि, आज कई जिलों में हीट वेब का प्रकोप बरपेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
रांची में लू चलने की चेतावनी
मुख्य बातें
  • गर्मी से अभी राहत की उम्मीद नहीं
  • मौसम विभाग ने जारी की लू चलने की चेतावनी
  • रांची समेत कई जिलों में चलेगी लू

Ranchi Heat Wave Alert : मार्च के दूसरे हफ्ते से ही लोग गर्मी से परेशान हैं। होली के बाद गर्मी और बढ़ गई। लोगों को उम्मीद थी कि, मौसम करवट लेगा। गर्मी की तपिश कम होगी, लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मंगलवार को लू चलने की आशंका है। रांची समेत पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार और गिरिडीह में 5 अप्रैल को लू चल सकती है। मौसम विभाग ने सूबे में येलो अलर्ट जारी किया। वहीं, दूसरे जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि आसमान साफ रहने के आसार हैं। 

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में बताया है कि, सूबे के अलग-अलग इलाकों में मौसम का मिजाज अलग दिख रहा है। कुछ क्षेत्रों में बादल तो कहीं लू चलेगी। जबकि दो दिन पहले रविवार की सुबह मांडर, लोहरदगा, समेत कई जगहों पर कोहरा दिखा। लोग इसे हतप्रत रह गए। मानो जनवरी का महीना हो। लोगों का कहना है कि, अब तक अप्रैल में कभी भी कोहरा नहीं देखा था। कोहरे की वजह से वाहन चालकों और आम लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ी।  

पहाड़ी इलाकों में धुंध रहना मुमकिन
रांची के मौसम केंद्र प्रभारी वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि, इस तरह की धुंध पहाड़ी इलाकों में मुमकिन है। दिन में गर्मी के बाद जहां पेड़ अधिक हों या नदी के रहने पर अगली सुबह उस जगह धुंध छा सकती है। बताया कि,  इससे आम आदमी या फसल को कोई नुकसान नहीं होता है। हां, लोगों को परिचालन के समय थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए। ताकि दुर्घटना के शिकार नहीं हों। बच्चों को बाहर से आने के बाद तुरंत नहाना नहीं चाहिए। 

मई के दूसरे हफ्ते में प्री-मानसून दे सकती है दस्तक
मौसम केंद्र प्रभारी अभिषेक आनंद के मुताबिक, अप्रैल में गर्मी से राहत की उम्मीद रखना बेकार है। मई के दूसरे हफ्ते में गर्मी से राहत मिल सकती है। कारण इस समय प्री-मानसून की दस्तक देने की संभावना है। प्री-मानसून में बारिश होगी, जिससे अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी। इसके अलावा गर्म हवा चलनी बंद हो जाएगी। मई के दूसरे हफ्ते से पहले लोगों को लू से बचने पर ध्यान देने की जरूरत है।