लाइव टीवी

Ranchi में अंधविश्वास में तीन औरतों की हत्या: डायन होने का आरोप लगा मारा, फिर जंगल में फेंक दी लाशें

Updated Sep 05, 2022 | 23:03 IST

Ranchi Police: रांची में अंधविश्वास में तीन और महिलाओं की हत्या कर दी गई है। महिलाओं को डायन बताकर मौत के घाट उतार दिया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जंगल से महिलाओं का शव बरामद किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
रांची में डायन कहकर तीन वृद्धाओं को मार डाला
मुख्य बातें
  • जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के राणाडीह गांव का मामला
  • डायन बिसाही के शक के तीन वृद्ध महिलाओं की हत्या की गई
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया है गिरफ्तार

Ranchi News: रांची जिले में अंधविश्वास के चलते डायन बिसाही के नाम पर हत्या की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। अब सोनाहातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत राणाडीह गांव में डायन बिसाही के शक में तीन वृद्ध महिलाओं की हत्या कर दी गई। हत्या शनिवार को की गई थी। पुलिस को रविवार को गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने जंगल में शवों की छानबीन शुरू कर दी। काफी घंटों तक सर्च अभियान चलाए जाने के बाद दो वृद्ध महिलाओं का शव बरामद कर लिया गया। 

जबकि एक महिला के शव की तलाश जारी है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव वालों का कहना है कि, तीनों महिलाओं को गांव के कुछ लोगों ने शनिवार की रात पत्थर से कूचकर मार डाला था। फिर शवों को जंगल में फेंक दिया था। 

महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक थी

गांव वालों ने जिन महिलाओं की हत्या कर दी है, उनकी उम्र 60 साल से अधिक थी। इन महिलाओं की पहचान अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी और ढोली देवी शामिल हैं। फिलहाल आलोमनी देवी की लाश नहीं मिली है। घटना के बाबत सोनाहातू के थाना प्रभारी मुकेश का कहना है कि, जल्द ही महिला का शव बरामद कर लिया जाएगा। जंगल में सर्च अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि, मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

2015 में एक साथ 5 महिलाओं की हुई थी हत्या

मांडर के कंजिया मरईटाला गांव में डायन बिसाही के आरोप में एक साथ पांच महिलाओं की हत्या कर दी गई थी। 2015 के अगस्त में वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में कोर्ट ने 13 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मामले में मांडर थाने में 40 लोगों के विरुद्ध केस प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। डायन होने के शक में गांव वालों ने महिलाओं को पीट-पीटकर मार डाला था।