लाइव टीवी

Ranchi Parking Charge New Plan: रांची में पार्किंग शुल्क वसूलने का बदला नियम, अब POS मशीन से भरा जाएगा शुल्क

Updated May 13, 2022 | 17:34 IST

Ranchi Parking Charge New Plan: राजधानी रांची में ट्रैफिक सिस्टम एवं इससे जुड़े दूसरे कार्यों को डिजिटल बनाया जा रहा है। इसी दिशा में अब वाहनों की पार्किंग का शुल्क ऑनलाइन जमा होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
रांची में अब पीओएस मशीन से जमा होगा पार्किंग शुल्क (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी रोकने के लिए लिया गया निर्णय
  • पीओएस मशीन के माध्यम से जमा होगा पार्किंग शुल्क
  • जयपाल सिंह स्टेडियम के पास इस प्रणाली की हुई शुरुआत

Ranchi Parking Charge New Plan: रांची में अब वाहनों की पार्किंग का शुल्क ऑनलाइन जमा होगा। पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीन के माध्यम से वाहन मालिक अपना पार्किंग शुल्म जमा कर पाएंगे। इसकी शुरुआत जयपाल सिंह स्टेडियम के पास हो रही है। दरअसल, पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी रोकने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पीओएस मशीन से पार्किंग शुल्क लिया जा रहा है। बहुत जल्द शहर की अन्य 30 जगहों पर भी इसी आधार पर पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। 

रांची नगर निगम द्वारा हर साल पार्किंग स्थल का आवंटन किया जाता है। लेकिन, वाहन चालकों की शिकायत रहती है कि, ठेकेदार मनमाना पार्किंग शुल्क लेते हैं। ऐसे में पीओएस मशीन से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा और उसकी रिसीविंग दी जाएगी। नगर निगम ने तय किया है कि, दो पहिया वाहन चालकों से 10 रुपए पार्किंग शुल्क लिया जाएगा। पहले यह पांच रुपए ही था। चार पहिया वाहन मालिकों से 20 रुपए की जगह 30 रुपए लिए जाएंगे। 

रसीद पर पार्किंग का समय भी तय रहेगा

इस पीओएस मशीन से कई सुविधा होंगी। इसमें नगर निगम की सभी शर्ते लिखी होंगी। वाहन के प्रकार, समय और तिथि की भी जानकारी रहेगी। रसीद पर यह अंकित रहेगा कि पार्किंग शुल्क कितनी देर के लिए मान्य रहेगा। तय समय के बाद अगले समय के लिए फिर पार्किंग शुल्क देय होगा। इस कारण पार्किंग ठेकेदार किसी भी वाहन सवार से मनमाना शुल्क नहीं वसूल सकेंगे। 

व्यवस्था सफल हुई तो पूरे क्षेत्र में होगी लागू

नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि, पीओएस मशीन से पार्किंग शुल्क जमा होने की व्यवस्था सफल होने की पूरी संभावना है। कोई तकनीकी समस्या नहीं आने पर जल्द ही पूरे नगर निगम क्षेत्र में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल एक जगह पर इसकी शुरुआत हुई है। अगले हफ्ते तक दो-तीन और जगहों पर पॉस मशीन से पार्किंग वसूलने की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।