लाइव टीवी

Ranchi Weather Update: रांची में हो सकती है बारिश, तेज हवाओं के बिजली गिरने की आशंका

Updated Apr 21, 2022 | 15:01 IST

Ranchi Weather Update: राजधानी में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। हालांकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रांची में आज हो सकती है बारिश (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • आज रांची समेत कई शहरों में छाए रहेंगे बादल
  • मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर जारी की चेतावनी
  • 30-40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

Ranchi Weather Update: रांची में हाल में मौसम में बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदला। इस दिन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दोपहर करीब 1 बजे आसमान में बादल छा गए, जिससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली। इस कारण जिले का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम हो गया। 

बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, एक दिन पहले यहां का तापमान 42 डिग्री दर्ज हुआ था। अब मौसम विभाग ने नया पूर्वानुमान जारी किया है। 


आज छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि गुरुवार को रांची एवं आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान वज्रपात होने की भी आशका है। इसको लेकर कुछ क्षेत्रों में विशेष अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इससे सड़कों पर धूल उड़ेंगे और विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतनी है। 

बारिश भी होने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज कुछ इलाकों में हल्की या मध्यम बारिश भी हो सकती है। ऐसा मौसम शुक्रवार को भी रहने के आसार हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को भी इसी बीच अधिकतम तापमान रहने की उम्मीद है। वहीं बुधवार को रांची का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस था। जबकि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डालटनगंज का अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। 


गर्मी में क्या करें
अपने शरीर को डिहाईड्रेशन से बचाने के लिए हर दिन थोड़े- थोड़े समय में पानी पीते रहें। अगर, गला बार-बार सूख रहा है तो यह संकेत है कि, आपका शरीर हाईड्रेट नहीं है। जिस दिन बहुत ज्यादा गर्मी है, उस दिन अधिक एक्सरसाइज ना करें, क्योंकि इससे आपके शरीर का पानी जल्दी सूखता है। सुबह जल्दी और देर शाम जब ठंडक हो, तभी भारी एक्सरसाइज करें। यदि घर से बाहर हैं और डिहाईड्रेशन के संकेत मिल रहे हैं तो, किसी छायादार और शांत जगह पर जाकर आराम कर लें। संभव हो तो इलेक्ट्रॉल पेय अपने पास रखें और उसे समय-समय पर पिएं। इस समय कॉर्बोनटेड और कैफीन युक्त पेय से बचें।