लाइव टीवी

Ranchi Firing Case: पत्नी की रार, साले पर फायर कर जीजा हुआ फरार, अब ऐसे आया पकड़ में, इस वजह से था जीजा नाराज

Updated Sep 13, 2022 | 20:18 IST

Ranchi: रांची में घरेलू झगड़े की वजह से पत्नी अपने मायके चली गई। गुस्से में पति ससुराल पहुंचा तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। जिसके चलते उसने अपने साले पर दो फायर कर दिए। अब पुलिस ने उसे अपने रिश्तेदार के यहां से अरेस्ट किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
रांची में साले पर दो गोलियां दागने वाला जीजा अरेस्ट
मुख्य बातें
  • आरोपी इमरान अंसारी ने पत्नी से हुए झगड़े के बाद उसके भाई पर गोलियां दागी थी
  • पत्नी के बारे में मायके वाले अनजान बनें तो गुस्से में वह हथियार ले आया
  • पुलिस ने आरोपी को उसके एक रिश्तेदार के घर से दबोचा

Ranchi Firing Case: राजधानी रांची में पत्नी के साथ उपजे विवाद के चलते अपने साले पर गोली चलाने वाले कर भगौड़े जीजा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान अंसारी ने अपनी पत्नी से हुए झगड़े के बाद उसके भाई पर ही दिनदहाड़े गोलियां दाग दी थी। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। रांची पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ था।

पुलिस को इसकी भनक लगी तो टीम ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस को आरोपी के पास से वारदात में काम लिया गया अवैध हथियार नहीं मिला है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि, आरोपी के पास हथियार आया कहां से। 

ये थी झगड़े की वजह

पुलिस के मुताबिक आरोपी इमरान अंसारी हिंदपीढ़ी मोती मस्जिद इलाके में रहता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहली पत्नी की मौत के बाद उसने इलाही नगर निवासी बबन अंसारी की बहन से एक माह पहले दूसरा निकाह किया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि, पहली बीवी से उसके दो बच्चे हैं। जिनकी दूसरी पत्नी सही तरीके से देखभाल नहीं करती। इसी वजह से घर में आए दिन क्लेश होता है। झगड़े की वजह से उसकी दूसरी पत्नी बिना बताए अपने मायके आ गई। इसके बाद जब वह ससुराल आया तो किसी ने सही जानकारी नहीं दी। 

गुस्से में उठाया हथियार

पुलिस के मुताबिक दूसरी पत्नी के बारे में मायके वाले अनजान बनें तो गुस्से में वह हथियार ले आया। गुरुवार को वह अपने ससुराल के बाहर खड़ा हो गया और जमकर हंगामा किया। इसके बाद वह दूसरी पत्नी के घर के बाहर किसी के आने का इंतजार करने लगा। उसकी पत्नी तो नहीं आई मगर साला बबन बाहर आया तो उसने उस पर दो बार फायर कर दिए। हालांकि गोली बबन को नहीं लगी वह बाल- बाल बच गया। इसके बाद आरोपी इमरान मौके से फरार हो गया। साले ने ही आरोपी के खिलाफ पुदांग थाने में मामला दर्ज करवाया। यह सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।