लाइव टीवी

Girl Molested in Ranchi: रांची के 'राक्षस' ने घर में घुसकर युवती से की छेड़खानी, विरोध करने पर जमकर पीटा

Updated Sep 12, 2022 | 15:10 IST

Ranchi Police : राजधानी में पुलिस का खौफ मनचले युवकों और बदमाशों में खत्म हो गया है। आए दिन छेड़खानी की घटना सामने आ रही है। अब तुपुदाना में 18 साल की युवती के साथ दो युवकों ने घर में घुसकर बदसलूकी की है। युवती को अपने साथ लेकर जाना चाहते थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspFacebook
रांची में घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, हत्या की धमकी दी
मुख्य बातें
  • युवती ने कॉल करके अपने ममेरे भाई को बुलाया तो आरोपी ने मारपीट की
  • हंगामा होने पर दोनों आरोपी वहां से भाग निकले
  • पीड़िता ने तुपुदाना थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकी

Ranchi News: रांची के तुपुदाना क्षेत्र में दो युवकों ने युवती के घर में घुसकर छेड़खानी और बदसलूकी की है। युवती को दोनों अपने साथ ले जाना चाह रहे थे। विरोध करने पर पिस्टल दिखाकर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। इस पर युवती ने कॉल करके अपने ममेरे भाई को बुलाया। आरोपी हकीम अंसारी और जहीर अंसारी ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान शोर-शराबा बढ़ने पर आरोपी युवक वहां से भाग निकले। पीड़ित ने दोनों युवकों के खिलाफ तुपुदाना थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी हकीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी जहीर अंसारी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि वह अपनी मां के साथ तुपुदाना में दुकान चलाती है। सात सितंबर की रात दुकान बंदकर वह घर चली गई। खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी। रात को एक बजे दोनों आरोपी उसके घर पहुंच गए। 

पीड़िता और उसकी मां काफी डरी हुई हैं

पीड़िता ने बताया कि उस दिन आरोपी जोर-जोर से उसके घर का दरवाजा पीट रहे थे। मजबूरन उसे घर का दरवाजा खोलना पड़ा, जिसके बाद उन दोनों बदमाशों ने उसके साथ बदसलूकी की। खुद को असुरक्षित महसूस करने पर हार-थक कर उसने अपने मामा के बेटे को कॉल किया था। पीड़िता ने कहा कि जब तक आरोपी बाहर है, उससे उसे और उसकी मां को खतरा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन चल रही है। फरार अन्य आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके अलावा पीड़िता के पड़ोसियों को भी किसी विषम स्थिति में मदद करने के लिए कहा गया है। 

कई दिनों से परेशान कर रहे हैं दोनों युवक

पीड़ित युवती के मुताबिक दोनों युवक काफी दिनों से उसके पीछे पड़े हैं। उसे परेशान कर रहे हैं। हालांकि युवती ने इसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं की है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्ता आरोपी से इस घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है।