लाइव टीवी

Ranchi Crime News: प्रेमी के प्यार में पागल मां छोड़ भागी पति और दो बच्चों को, ऐसे पकड़ी गई

Updated Aug 01, 2022 | 23:08 IST

Ranchi Crime News: महिला ने अपने बैंक खाते से रुपए निकाले जिसका मैसेज उसके पति के फोन पर आया। इसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। जिस पर उसके झारखंड में होने की जानकारी मिली। इसके बाद घाटकुल इलाके से आरोपी अल्ताफ अंसारी को प्रियंका के साथ गिरफ्तार किया गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
रांची में प्रेमी संग भागी महिला, एक गलती कर पकड़ी गई
मुख्य बातें
  • संग्रामपुर थाना इलाके की महिला गत 22 जुलाई को घर से अचानक गायब हो गई थी
  • पति को इसकी भनक तब लगी जब महिला ने बैंक में अपने अकाउंंट से पैसे निकलवाए
  • आरोपी अल्ताफ अंसारी एक साइबर क्राइम के प्रकरण में 3 माह पूर्व छत्तीसगढ़ की जेल में बंद था

Ranchi Crime News: दो बच्चों की मां एक मजदूर के प्रेम में इस कदर पागल हुई कि महज एक बार नैन मिले तो उसे अपना दिल दे बैठी। साथ जीने - मरने का फैसला कर घर छोड़ दिया। इस हैरान करने वाले मामले को खुलासा झारखंड की गिरिडीह पुलिस ने किया है। जिसमें एक साइबर अपराधी के प्रेमजाल में फंस कर एक विवाहिता अपनी बसी - बसाई गृहस्थी उजाड़ घर से भाग निकली। मामला बिहार के मुंगेर जिले के गांव संग्रामपुर का है।

पुलिस ने कथित प्रेमी संग बिहार के मुंगेर जिले से भगाई गई विवाहित को गिरफ्तार किया है। महिला (26) गत 22 जुलाई को घर से अचानक गायब हो गई। महिला के पति को इसकी भनक तब लगी जब महिला ने बैंक में अपने अकाउंंट से पैसे निकलवाए और इसका मैसेज पति के मोबाइल में आया। इससे पहले महिला ने अपने पति को कॉल करके भी कहा कि, वह अब उसकी तलाश नहीं करें। इसके बाद झारखंड की गांडेय पुलिस दोनों को थाने ले आई। जिसकी सूचना संग्रामपुर पुलिस को दी गई। अब पुलिस उन्हें बिहार ले जाने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। 

ये था मामला 

पुलिस ने बताया कि, बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना इलाके की महिला गत 22 जुलाई को घर से अचानक गायब हो गई थी। विवाहिता के पति ने उसे परिचितों सहित रिश्तेदारों के यहां तलाश किया। मगर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इस बीच विवाहिता ने पति को कॉल कर कहा कि, वह उसकी तलाश नहीं करे। इसके बाद पीड़ित पति ने संग्रामपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच कर विवाहित की तलाश शुरू कर दी। 

पंडाल बनाने के दौरान हुआ प्रेम

संग्रामपुर एसएचओ अबुल कलाम ने बताया कि, महिला ने अपने बैंक खाते से रुपए निकाले जिसका मैसेज उसके पति के फोन पर आया। इसके बाद उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। जिस पर उसके झारखंड में होने की जानकारी मिली। इसके बाद झारखंड के गांडेय थाने की पुलिस के सहयोग से घाटकुल इलाके से आरोपी अल्ताफ अंसारी को महिला के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएचओ के मुताबिक पूछताछ में जानकारी मिली है कि, आरोपी अल्ताफ अंसारी एक साइबर क्राइम के प्रकरण में 3 माह पूर्व छत्तीसगढ़ की जेल में बंद था। जेल से छूटनेे के बाद वह पंडाल बनाने की मजदूरी करने लगा। इस बीच संग्रामपुर में काम करते समय उसके नैन प्रियंका से मिले। आरोपी ने विवाहिता को अपने प्रेमजाल में फंसा कर घाटकुल ले आया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा है व इसके दो बच्चे भी हैं।