लाइव टीवी

रांची नगर निगम का मानसून से पहले नालियों का सफाई अभियान, सहायक नगर आयुक्त ने दिए ये निर्देश

Updated May 23, 2022 | 21:21 IST

Ranchi News: रांची नगर निगम की सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने शहर में चल रहे विशेष अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। मानसून से पहले सभी नालों की सही से सफाई करने का निर्देश जारी किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रांची नगर निगम नालियों के सफाई अभियान में लाएगा तेजी
मुख्य बातें
  • मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का लक्ष्य निर्धारित
  • रांची नगर निगम सहायक नगर आयुक्त ने सफाई में तेजी लाने को कहा
  • सहायक नगर आयुक्त ने सफाई अभियान का किया निरीक्षण

Ranchi Municipal Corporation: रांची नगर निगम मानसून के स्वागत की तैयारी में लगा हुआ है। रांची नगर निगम ने शहर के सभी नालों के सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया हुआ है। जिसमें नालों की सफाई के लिए टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है। रांची नगर निगम मानसून के आने से पहले शहर की नालियों की सफाई में लगा हुआ है। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने निगम क्षेत्र में चल रहे विशेष सफाई अभियान का निरीक्षण किया।

सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी ने साईं नगर, हटिया, पथलकुदुवा, आर्यपुरी, रातू रोड समेत कई क्षेत्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने नलियों की समुचित रूप से सफ़ाई करने का निर्देश संबंधित सुपरवाइजर को दिया। साथ ही कार्य में तेजी लाने को भी कहा।

नगर निगम की ये है तैयारी

रांची नगर निगम ने नालियों की सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान शुरू किया है। जिसका लक्ष्य है कि मानसून से पहले शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई समुचित तरीके से हो जाए। बारिश के मौसम में जलभराव से आम नागरिकों के कोई परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखते हुए तैयारी की जा रही है। नगर निगम टीम बनाकर सभी वार्डों का निरीक्षण करवा रहा है। प्रतिदिन की रिपोर्ट निगम को देने का प्लान है। ताकि कहां-कहां सफाई हुई और कहां-कहां अभी बाकी है, सबका एक डाटा तैयार होता रहे। इससे सफाई अभियान में तेजी आएगी।

बारिश होने पर न हो जलजमाव

बता दें कि, निगम क्षेत्र में सभी बड़ी एवं छोटी नालियों की सफाई की जा रही है। इसके लिए निगम की तरफ से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। निगम द्वारा गठित विभिन्न टीम के द्वारा लगातार विभिन्न वार्डों में भ्रमण किया जा रहा है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है की कहीं भी जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान मौके पर नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर एवं संबंधित वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।