लाइव टीवी

Ranchi Accident News: गिरिडीह में करंट से मां-बेटे की मौत, पंखे में फैला था करंट, छुआ तो फिर ये हुआ..

Updated Sep 20, 2022 | 23:43 IST

Ranchi News: रांची में बिजली करंट से दो लोगों की मौत की ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। घटना मुफस्सिल थाना इलाके के उदनाबाद पंचायत के गांव पांडेयसिंघा की है। जहां करंट की चपेट में आने के चलते मां - बेटे की मौत हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
रांची में करंट लगने से मां - बेटे की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • करंट की चपेट में आने के चलते मां - बेटे की मौत
  • घटना मुफस्सिल थाना इलाके के उदनाबाद पंचायत के गांव पांडेयसिंघा की है
  • बक्से के उपर एक टेबल फैन रखा हुआ था

 Ranchi News: रांची के गिरिडीह में बिजली करंट से दो लोगों की मौत की ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। घटना मुफस्सिल थाना इलाके के उदनाबाद पंचायत के गांव पांडेयसिंघा की है। जहां करंट की चपेट में आने के चलते मां-बेटे की मौत हो गई। घटना जंगल में आग के जैसे गांव में फैल गई। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों के चेहरों पर मायूसी छा गई।

वहीं मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। मामले की सूचना के बाद मौके पर आई पुलिस ने घटना की पूरी जानकारी जुटाई। घटना सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हादसा पंखे में करंट आने की वजह से हुआ। 

बक्सा छुआ तो हुई मां-बेटे की मौत

मुफस्सिल थाना पुलिस के मुताबिक उदनाबाद पंचायत के गांव पांडेयसिंघा में रहने वाले लक्ष्मण वर्मा का मिट्टी का घर है। बारिश के कारण दीवारें पानी से भीगी हुई है। घर के अंदर दीवार के पास एक लोहे का बक्सा दीवार रखा हुआ था। बक्से के ऊपर एक टेबल फैन भी रखा हुआ था। बताया जा रहा है कि, टेबल फैन का तार कटा हुआ था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि, लक्ष्मण वर्मा के बड़े बेटे बबलू की पत्नी रेखा (30) बक्से से कुछ सामान निकालने गई तो वह करंट की चपेट में आ गई। इस बीच रेखा का 10 साल का बेटा भी मां के साथ करंट के दायरे में आ गया। दोनों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। वहीं गांव में मातम पसरा पड़ा है। दो लोगों की दर्दनाक मौत के चलते गांव के घरों में चुल्हे नहीं जले। लोगों के बीच अब इस बात की चर्चा है कि, मामूली सी लापरवाही ने दो लोगों की जान ले ली।