लाइव टीवी

Ranchi Court Marriage News: रांची में अब कोर्ट मैरिज के लिए एक रजिस्ट्री ऑफिस पर नहीं रहना होगा निर्भर

Updated May 02, 2022 | 19:19 IST

Court Marriage In Ranchi: रांची के कपल्स के लिए यह एक अच्छी खबर है। वह किसी भी निबंधन कार्यालय से शादी का निबंधन करा सकेंगे। रांची के ग्रामीण इलाके के लोग हिनू में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रांची में कोर्ट मैरेज करने वालों को होगी सुविधा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • रांची के सभी निबंधन कार्यालयों में शादी का निबंधन होगा
  • आज से शुरू हुई ये व्यवस्था
  • कोर्ट मैरेज करने वालों को मिलेगा इसका लाभ

Ranchi Court Marriage News: कोर्ट मैरेज करने के लिए अब केवल एक ही ऑफिस पर निर्भर नहीं रहना होगा। जो लोग कोर्ट मैरेज करने में दिलचस्पी रखते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। अब सिर्फ एक ही रजिस्ट्री ऑफिस पर आपको निर्भर नहीं रहना होगा क्योंकि अब रांची से सभी निबंधन कार्यालयों में शादी का निबंधन होगा। आज से यानि सोमवार से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि, कचहरी, हिनू और कांके के रजिस्ट्री ऑफिस में भी अब विवाह का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और एक ही रजिस्ट्री ऑफिस होने के कारण अपनी बारी के लिए काफी इंतजार भी करना होता था। 

मोरहाबादी के रजिस्ट्री कार्यालय में कांके क्षेत्र का होगी रजिस्ट्री

हिनू के ग्रामीण निबंधन कार्यालय में रांची के ग्रामीण इलाकों के लोगों की शादी का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। हिनू स्थित अर्बन कार्यालय में उस क्षेत्र के लोगों से जुड़े रजिस्टर्ड मैरिज का कार्य निष्पादित किया जाएगा। जिस क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री उक्त कार्यालय में होती है। मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में कांके क्षेत्र के लोगों के मैरेज रजिस्ट्री का कार्य संपन्न किया जायेगा।

वकीलों को होगी परेशानी

इस नई व्यवस्था से शादी का निबंधन करवाने वाले वकीलों को थोड़ी परेशानी हो सकती है क्योंकि अब उन्हें अलग-अलग जगहों पर स्थित कार्यालयों में अपने क्लाइंट के साथ जा कर मैरिज रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया का निष्पादन करना होगा। इसमें वकीलों का समय ज्यादा खर्च होगा। पहले सिर्फ रांची के कचहरी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में ही शादी के निबंधन की सुविधा थी। जिससे वकील कोर्ट के साथ-साथ समय निकाल कर इस तरह के मिस्लीनियस कार्य भी कर लेते थे, लेकिन अब उन्हें थोड़ी परेशानी हो सकती है। अलग-अलग जगहों पर जा-जा कर वकीलों को अब यह कार्य निपटाना होगा। इससे उनका समय ज्यादा खर्च हो जाएगा। कपल्स के लिए यह व्यवस्था बहुत सुविधाजनक है। अब उन्हें एक ही कार्यालय पर निर्भर नहीं रहना होगा।