लाइव टीवी

Ranchi Weather Update : रांची में इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी, सुहाना होगा मौसम, आईएमडी ने दी जानकारी

Updated Apr 15, 2022 | 23:05 IST

Ranchi Weather Update : रांचीवासियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। तापमान में एक डिग्री तक की कमी आई है। इससे शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, IMD ने जारी की सूचना
मुख्य बातें
  • रांची में 16 और 17 अप्रैल को बारिश होने की संभावना
  • राजधानी का अधिकतम पारा एक डिग्री कम हुआ
  • न्यूनतम तापमान में हुई दो डिग्री की बढ़ोतरी

Ranchi Weather Update : राजधानी के लोगों को अब भीषण गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। शहर में सुबह से आंशिक बादल छाए रहने की जानकारी काफी हद तक सही निकली है। वहीं, अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई है। जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री ऊपर चढ़ गया है।

दअसल, सूबे के उत्तरी, मध्य एवं दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं गर्म रात एवं गिरिडीह जिले में लू चल रही है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि, मौसम में अभी बदलाव देखने को मिलता रहेगा। रांची में सुबह-शाम बादल छाए रहेंगे, जिससे मौसम सुहाना रहेगा।


डाल्टेनगंज का तापमान सबसे अधिक
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सूबे में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का रहा है। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, सबसे कम तापमान गिरिडीह का रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। राजधानी रांची का अधिकतम पारा 39.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। यहां का न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री रहा। 

पश्चिमी एवं दक्षिणी हवा से बढ़ी गर्मी
दरअसल, सूबे में पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिम हवा चलने की वजह से गर्मी बढ़ी है। इस कारण गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा और गिरिडीह लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक पारा ऐसे ही रहेगा। बता दें, पिछले तीन दिनों से राजधानी रांची समेत कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके अलावा बिजली गुल होने से गर्मी और रुला रही है। 

गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियां
लू लगना, डिहाईड्रेशन, घमोरियां, नकसीर का फूटना, झींगा, चेचक, खसरा, पीलिया, टाइफाइड, घबराहट होना, उल्टी-दस्त आदि। 

यह गलती नहीं करें
खुले शरीर में कभी नहीं रहें। नंगे पांव धूप में नहीं निकलें। कूलर,एसी से निकलकर तुरंत धूप में नहीं जाएं। तरल खाना, चाय और शराब का सेवन करने से बचें। इसके अलावा व्यक्तिगत स्वछता का ख्याल रखें। अपने आसपास बिल्कुल साफ-सफाई रखें। शुद्ध पानी पीएं। बच्चे और बुजुर्गों का सुबह 11 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलने दें। बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।