लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 02 June 2022: उड़द का दान करें मिथुन राशि के जातक, कुंभ वाले गाय को गुड़ खिलाएं

Updated Jun 01, 2022 | 18:36 IST

Aaj ka Rashifal 02 June 2022: मिथुन राशि वालों का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। कर्क राशि वालों का कोई रुका कार्य पूरा होगा। गणेश जी की पूजा करें वृश्चिक राशि के जातक। यहां पर देखें 02 जून 2022 का राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • वृष राशि वालों को मिल सकता है धन।
  • श्री सूक्त का पाठ करें सिंह राशि के जातक।
  • पढ़ें अपना गुरुवार का राशिफल, जानें कैसा रहेगा दिन।

02 जून 2022 का राशिफल: आज आद्रा नक्षत्र है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। शनि आज कुम्भ राशि में है। गुरु स्वराशि मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य शुक्र प्रधान वृष में गोचर कर रहे हैं। आज कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: गुरुवार के दिन साईं बाबा के इन 8 मंत्रों का करें जाप, शीघ्र पूरे होंगे अपेक्षित काम!

पढ़ें 02 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
चन्द्रमा तृतीय व एकादश शनि आर्थिक लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। शुक्र शुभ है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। सूर्य इसी राशि का शुभ है लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज शुक्र बुध लाभ प्रदान करेगा। लाल व आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
बुध व चन्द्रमा बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रगति देंगे। चन्द्रमा व मंगल गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
आज का दिन जॉब में प्रगति का है। छात्र करियर को लेकर असमंजस में होंगे। पीला व नारंगी शुभ है। विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। उड़द व गुड़ का दान करें।

5. सिंह राशिफल- 
चन्द्रमा का एकादश व सूर्य का दशम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
दशम चन्द्रमा व मीन के गुरु शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है।माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। चावल  का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। गणेश जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- 
गुरु चतुर्थ आज चन्द्रमा सप्तम व सूर्य पँचम हैं। जॉब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। उड़द का दान करें।

ये भी पढ़ें: भक्‍तों के कष्‍ट हरने वाले हैं साईं बाबा, कृपा के ल‍िए पढ़ें साईं चालीसा ह‍िंदी में

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा खष्ठम व शनि इस राशि से द्वितीय हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए गणेश स्तोत्र का पाठ करें। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द व गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
तृतीय चन्द्रमा धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्रों के करियर में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। आसमानी व पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat