लाइव टीवी

आज का राशिफल 03 अप्रैल 2021: मेष व तुला राशि के जातकों को मिलेगा ग्रह गोचर लाभ, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Apr 03, 2021 | 06:00 IST

आज का राशिफल, 03 अप्रैल 2021: वृष और कुम्भ राशि के जातकों को आज सेहत के प्रति सचेत रहना चाहिए। तुला राशि के लोगों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
Aaj ka rashifal 03 April 2021
मुख्य बातें
  • अंगारक योग बनाते हुए मंगल के साथ वृष राशि में कर रहा गोचर।
  • राजनीति के क्षेत्र में सफल रहेंगे तुला राशि के जातक।
  • सूर्य मीन में व गुरु तथा शनि मकर राशि में मौजूद।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। सूर्य मीन में व गुरु तथा शनि मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में अंगारक योग बनाते हुए गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व तुला राशि के जातकों को मिलेगा।

वृष व कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला राशि के जातक राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 03 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व गुरु गोचर आपकी सभी योजनाएं सफल करेंगे। कोई रुका कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। जॉब में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। माता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। व्यावसायिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में उत्तरदायित्व परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। शुक्र व शनि गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी।सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल, सूर्य व चन्द्रमा अनुकूल हैं। जॉब में सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु की इस राशि मे उपस्थिति व चन्द्र गोचर से आईटी व मैनेजमेंट जॉब में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आसमानी रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। किसी प्रिय मित्र के व्यवहार से कष्ट मिल सकता है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat