लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 05 July 2022: मिथुन वाले जॉब परिवर्तन का निर्णय सोच समझ कर लें, जानें अपना राशिफल

Updated Jul 04, 2022 | 15:08 IST

Aaj ka Rashifal 05 July 2022: आज मेष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय व जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। यहां पढ़ें 05 जुलाई 2022 का राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा सिंह राशि में है व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।
  • मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल।

05 जुलाई 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा सिंह राशि में है व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य व बुध अभी मिथुन व गुरु मीन में है। शनि कुंभ में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय व जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं-

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आपके लिए ये माह, पढ़ें राशिफल

पढ़ें 05 जुलाई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज पँचम चन्द्रमा व द्वादश गुरु बड़ा लाभ  दे सकता है। बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला  रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन दशम गुरु व तृतीय चन्द्रमा पॉलिटिक्स के लिए अनुकूल है। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
सूर्य द्वादश में,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज द्वितीय भाव में शुभ है। जॉब के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। गणेश उपासना करें। आज शुक्र के द्रव्य चावल व दही का दान करें।

5. सिंह राशिफल- 
गुरु अष्टम व सूर्य एकादश रहेंगे। इस राशि में गोचर कर रहा चन्द्रमा शुभ है। बुध जॉब में किसी नवीन पड़ से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
सप्तम गुरु  शुभ है। चन्द्रमा व्यय भाव में है।शनि भी मंगलमय है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें। नीला व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा लाभ भाव में होकर शुभ फलदायक हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व बैंगनी रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ें: जुलाई से लग जाएगा सावन, देखें कब हैं देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज, प्रदोष, शिवरात्रि के व्रत

8. वृश्चिक राशिफल-  
सूर्य बुध अष्टम भाव में रहकर स्वास्थ्य में कष्ट देंगे।चन्द्रमा दशम तथा गुरु पँचम मंगलमय है।आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है ।तुला राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व नारंगी शुभ है।मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा भाग्यभाव में गोचररत है।इस राशि पर शनि की साढ़े साती भी है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।  

            

10. मकर राशिफल- 
शनि द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम भाव में  गोचर करेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है।                      

11. मकर राशिफल- 
सूर्य मिथुन, चन्द्रमा सप्तम व शनि इसी राशि में है।जॉब को लेकर लाभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।बुध शुभ फल देंगे। आत्मबल में वृद्धि होगी।हरा व लाल रंग शुभ है। विष्णु  की उपासना करें व अन्न का दान करना श्रेयष्कर है।              

12. मीन राशिफल- 
सूर्य इसी राशि से चतुर्थ व गुरु इसी राशि में शुभ हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से चतुर्थ में है। शुक्र यात्रा के संकेत दे रहे हैं। परिवार को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है। धार्मिकता कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat