लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 05 June 2022: कर्क, मकर व कन्या राशिवालों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानिए राशिफल

Updated Jun 04, 2022 | 13:29 IST

Aaj ka Rashifal 05 June 2022:कर्क व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। यहां पढ़ें 05 जून 2022 का राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • कर्क व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।
  • सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं।

05 जून 2022 का राशिफल: 05 जून का राशिफ़ल-सुजीत जी महाराज-- आज ज्येष्ठ माह अष्टमी के दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा आश्लेषा नक्षत्र व कर्क राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मकर व कुम्भ राशि के लोग  लाभान्वित होंगे। कर्क व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफ़ल --        

पढ़ें 05 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं।आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।                          

2. वृष राशिफल- 
गुरु के एकादश व चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता  के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।।          

ये भी पढ़ें: शनिवार के दिन शनिदेव के इन मंत्रों का करें जाप, नहीं भटकेगी आसपास मौत, घर आएगी सुख समृद्धि
 

3. मिथुन राशिफल
जॉब में उन्नति संभावित है।मंगल व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।उदर या नेत्र रोग की सम्भावना रह सकती है।              
4. कर्क राशिफल-
गुरु भाग्यभाव में हैं।आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।लाल व नारंगी रंग शुभ          


5. सिंह राशिफल-
पॉलिटिक्स में सफलता व कुछ व्याससयिक कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन क्रय  की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।वाणी पर ध्यान दें।          
6. कन्या राशिफल-
राशि स्वामी बुध बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके व्यवसाय से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।                

7. तुला राशिफल-
आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शनि गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला व गुड़ खिलाये।                  

8.वृश्चिक राशिफल-
चन्द्रमा का इस राशि से नवम व गुरु का पँचम गोचर टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।तिल का दान करें।सफेद व लाल रंग शुभ हैै।                  

 9. धनु राशिफल-
चन्द्रमा का अष्टम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव लाभकारी है।मंगल व शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं।सफेद व हरा रंग शुभ है।।            

10. मकर राशिफल-
चन्द्रमा का सप्तम व शनि  का द्वितीय गोचर धन के लिए शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व केतु पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व सफेद रंग शुभ है।।                          

11. कुंभ राशिफल-
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम है।गुरु का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है।हरा व बैगनी रंग शुभ है।                      

12. मीन राशिफल- 
 शनि का इस राशि से द्वादश प्रभाव राजनीति के लिए शुभ है।चन्द्रमा का पँचम भाव में गोचर संतान को लाभ दे सकता है। शुक्र व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति कराएगा।हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat