लाइव टीवी

आज का राशिफल, 05 सितंबर 2021: कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे?

Updated Sep 05, 2021 | 05:49 IST

05 सितंबर 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। 06:09 pm के बाद चन्द्रमा सूर्य प्रधान राशि सिंह में आ जाएगा।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal
मुख्य बातें
  • वृष- शुक्र का पंचम गोचर संतान को लाभ देगा।
  • मिथुन- चन्द्र  सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है।
  • तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

05 सितंबर 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। 06:09 pm के बाद चन्द्रमा सूर्य प्रधान राशि सिंह में आ जाएगा। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज कन्या व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज सायंकाल 06:09 pm के बाद चन्द्रमा का पंचम व गुरु का एकादश गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज रुके सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

वृष- शुक्र का पंचम गोचर संतान को लाभ देगा। आप अपनी प्रोफेशनल सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। 

मिथुन- चन्द्र  सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है। तिल का दान करें।

कर्क- चन्द्रमा का अपनी राशि में गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। हरा व सफेद रंग शुभ है। संतान के विवाह सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। हेल्थ में  प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- सायंकाल 06:09 के बाद सूर्य, चन्द्रमा व मंगल इसी राशि में रहेंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- 06:09pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश रहेंगे। किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र से तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व बैगनी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें। 

धनु- 06:09 pm के बाद चन्द्रमा का नवम लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। बुध व चन्द्रमा शिक्षा से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का सप्तम गोचर शुभ है। बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। मैनेजमेंट व आईटी फील्ड से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ- 06:09 pm के बाद सवा दो दिन चन्द्रमा का सप्तम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है। 

मीन- चन्द्रमा का पंचम गोचर बहुत ही शुभ है। यह व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat