लाइव टीवी

आज का राशिफल 06 फरवरी 2021: मकर राशि में एक साथ आए तीन ग्रह, जानिए इसका प्रभाव और आज का राशिफल

Updated Feb 06, 2021 | 06:25 IST

आज का राशिफल, 06 फरवरी 2021: मेष व कन्या राशि के लोग आज लाभान्वित होंगे। तुला राशि के छात्र नए अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानें आपके लिए कैसा रहेगा 06 फरवरी का दिन।

Loading ...
Aaj ka rashifal 06 February 2021 (6 फरवरी 2021 का राशिफल)
मुख्य बातें
  • तुला राशि के छात्रों को मिलेंगे नवीन अवसर।
  • मेष और कन्या राशि के लोगों को होगा लाभ।
  • गुरु और शनि के साथ बुध ग्रह भी आया मकर राशि में।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र है। चन्द्रमा मकर राशि में है। सूर्य मकर में है। राहु वृष में है। केतु मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है। बुध भी अब गुरु व शनि के साथ मकर में आ चुका है। बुध अब मकर में ही वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के लोग लाभान्वित होंगे।

तुला राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धनु व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 06 फरवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के लोग आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

 2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन थोड़ा संघर्षमय है।रुके सरकारी कार्यों को सम्पन्न करने का समय  है। व्यवसाय में उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। शुक व चन्द्र गोचर आज लाभ प्रदान करेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। आध्यात्मिक सुख में वृद्धि होगी।जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व नीला रंग शुभ है। विष्णु जी की पूजा करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व गुरु का गोचर आज जॉब व व्यवसाय  में उत्कर्ष देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।आज गाय को पालक खिलाएं।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य,गुरु व चन्द्र गोचर आपको व्यवसाय में लाभ दे रहा है । जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। शिक्षा में उन्नति है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला व सफेद रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में शुक्र व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण अचानक बड़े लाभ की संभावना है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे ।जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर रहेंगे। मंगल व गुरु गोचर से लाभ है। आपके लिए आज का दिन मंगलमय है। पीला रंग शुभ है।

 9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक यात्रा के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों के लिए बहुत बेहतर  है। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब में गुरु, शनि व चन्द्र गोचर का लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। आज श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें।तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे । छात्र उन्नति करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। सफेद व पीला रंग शुभ है। जॉब में लाभ मिलेगा। व्यवसाय में कोई नवीन कार्य आरम्भ हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat