लाइव टीवी

आज का राशिफल 08 अप्रैल 2021: मेष और कुंभ राशि के जातकों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Apr 08, 2021 | 05:00 IST

आज का राशिफल, 08 अप्रैल 2021: मेष और कुम्भ राशि के जातकों के लिए व्यवसाय में सकारात्मक प्रगति की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। गुरु और चन्द्रमा दोनों कुम्भ राशि में स्थित हैं। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
Aaj ka rashifal 08 April 2021, 8 अप्रैल 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क व तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर।
  • वाहन चलाते हुए लापरवाही ना करें तुला राशि के जातक।
  • जॉब के सम्बन्ध में कोई नया व त्वरित निर्णय ले सकते हैं मिथुन राशि के लोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र है। चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज गुरु व चन्द्रमा दोनों कुम्भ में है। एक प्रकार से कुम्भ में गजकेसरी योग बन रहा है। आज मेष व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

कर्क व तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 08 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब सम्बन्धित रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज आप व्यवसाय से सम्बंधित कई रुके कार्यों को सफल बनाएंगे ।धन का आगमन हो सकता है। वाणी का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब के सम्बन्ध में कोई नया व त्वरित निर्णय ले सकते हैं। नीला रंग शुभ है। बुध व चन्द्रमा का गोचर लाभ देगा। भगवान विष्णु की उपासना करते रहें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ प्रगतिं करेंगे। जॉब में किसी नवीन उत्तरदायित्व को लेकर उत्साहित व प्रसन्न रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। बैंकिंग व मैनेजमेंट से सम्बद्ध लोगों को सफलता प्राप्त होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा आज आपको जॉब  में सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: छात्रों को अपनी प्रगति से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्र गोचर जॉब में लाभ करवा सकते हैं। पॉलिटिक्स में नवीन पद की प्राप्ति सम्भव है। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।आज संतों का आशीर्वाद आपको आशावादी बनाएगा। व्यवसाय में किसी विशेष उद्देश्य पूर्ति हेतु यात्रा हो सकती है। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व गुरु गोचर के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। रुके हुए कार्यों के पूर्ण होने के संकेत हैं।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए संघर्षमय है।जॉब में शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। किसी प्रिय मित्र के आगमन के संकेत  हैं। अन्न का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब के लिए सफलता का है। श्री सूक्त का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।स्वास्थ्य सुख से मन हर्षित रहेगा। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज संतान की सफलता से खुश रह सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर जाकर उनकी 03 परिक्रमा करें। लाल रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat