लाइव टीवी

आज का राशिफल, 09 अक्टूबर 2020: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Oct 09, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 09 अक्टूबर 2020: आज आद्रा नक्षत्र है व मिथुन राशि है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। सूर्य कन्या राशि में है। आज वृष,मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 09 October
मुख्य बातें
  • कर्क व कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।
  • वृष,मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल, 09 अक्टूबर 2020: आज आद्रा नक्षत्र है व मिथुन राशि है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। सूर्य कन्या राशि में है। आज वृष,मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

मेष- आज का दिवस धर्मिक कार्यों का है। छात्रों के लिए सफल व मंगलमय दिवस है। मंगल व चन्द्र गोचर आज व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेगा। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का निवेश रियल स्टेट में हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

मिथुन- आज का दिन गृह सम्बन्धित कार्यों को सम्पूर्ण करने का है। जॉब में प्रोमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लाभान्वित करेगा।

कर्क- चन्द्रमा धर्म व आध्यात्म का कारक ग्रह है। गुरु, मंगल व चन्द्र गोचर आपको आज लाभ देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है।

सिंह- छात्र अपने शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सूर्य व चन्द्र की शुभता के लिए पिता व माता का आशीर्वाद आवश्यक है। सफेद रंग शुभ है।आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है।

कन्या- संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व शुक्र व्यवसाय से लाभ दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है।

तुला- जॉब में प्रमोशन की तरफ जा रहे हैं। यात्रा संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज कन्या राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। आसमानी रंग शुभ है। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

वृश्चिक- आज शुक्र व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

धनु- आज का दिन सफलता का है। गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। आज ऑफिस के ही किसी उच्चाधिकारी से तनाव मिल सकता है।

मकर- शनि व चन्द्रमा अनुकूल है। व्यवसाय को लेकर कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सन्तान की सफलता आपको हर्षित कर सकती है। हरा रंग शुभ है। जॉब में भी उन्नयन है। 

कुंभ- आज का दिन छात्रों के लिए  सफलता का है। किसी रुके कार्य को पूर्ण करने का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। 

मीन- आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। नारंगी रंग शुभ है। मित्रों से लाभ मिलेगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat