लाइव टीवी

आज का राशिफल 09 फरवरी 2021: नौकरी को लेकर वृश्चिक वालों को हो सकता है तनाव, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Feb 09, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 09 फरवरी 2021: वृष राशि के जातकों की नौकरी में हो सकता है प्रमोशन। व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे कन्या राशि के जातक। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 09 february 2021
मुख्य बातें
  • आज सेहत के प्रति सतर्क रहें सिंह राशि के जातक।
  • नौकरी को लेकर थोड़ा तनाव में हो सकते हैं वृश्चिक राशि के लोग।
  • भगवान विष्णु जी की पूजा करें मीना राशि वाले।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र व धनु राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आईटी व बैंकिंग में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व कन्या राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 09 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर  से सफलता मिलेगी। संतान के विवाह को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में प्रसन्नता रहेगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन थोड़ा संघर्ष भरा है। जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। गणेश जी का दर्शन करें व उनको हरा वस्त्र व लड्डू अर्पित करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए पद पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। घर से सम्बंधित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आध्यात्मिक सानन्द से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पीला रंग शुभ है। गाय को भोजन दें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में धन आगमन से खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों से जॉब में लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।  नीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। अन्न का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। राजनीति में सफलता मिलेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। आज गुरु व चन्द्रमा का गोचर छात्रों को लाभ देंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु गोचर से जॉब में प्रगति है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब से संबद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा के गोचर के कारण जॉब में अपने परफॉर्मेंस पर विशेष ध्यान दें। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में भी आज सफल रहेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। गुरु से संबंधित द्रव्यों चने की दाल व केला का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat