लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 09 June 2022: धनु वालों के व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं, गाय को केला खिलाएं मीन के जातक

Updated Jun 08, 2022 | 14:19 IST

Aaj ka Rashifal 09 June 2022: कन्या व तुला राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें मेष राशि के जातक। यहां पढ़ें 09 जून 2022 का राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • मूंग व गुड़ का दान करें सिंह राशि के जातक।
  • तुला राशि वाले संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
  • स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें मीन राशि के लोग।

09 जून 2022 का राशिफल: आज हस्त नक्षत्र है तथा चन्द्रमा, कन्या राशि में रहेंगे। गुरु मीन व सूर्य वृष में गोचर कर रहे हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष, कर्क व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या व तुला राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: गुरु के क्रोध से बचना है तो गुरुवार को इन कामों से कर लें तौबा, वरना जीवन में होगा अमंगल

पढ़ें 09 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का इस राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
आज का दिन परिवार में गृह निर्माण सम्बंधित नवीन कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल-  
सूर्य का द्वादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है।परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। पीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य का एकादश गोचर आर्थिक विकास देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।चावल व मसूर का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। मूंग व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल-
चन्द्रमा आज इसी राशि में है। सूर्य नवम यानी भाग्यभाव में है।पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व हरा रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
सूर्य अष्टम व शनि पँचम गोचर कर रहे हैं। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का  पाठ करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
आज सूर्य का सप्तम व चन्द्र का एकादश गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। कर्क व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़ें: ऐसे सपने बना सकते हैं आपको अमीर! धन प्राप्ति से पहले स्वप्न में मिलते हैं ये संकेत

9. धनु राशिफल- 
आज सूर्य खष्ठम व शनि इसी राशि से द्वितीय रहकर अनुकूल हैं। परिवार की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें। 

10. मकर राशिफल-
राशि स्वामी शनि इस राशि से द्वितीय व सूर्य वृष राशि में हैं। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कर्क व मकर राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज का दिन  जांब में प्रोग्रेस का है। इस राशि में शनि, चतुर्थ सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई  कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

12. मीन राशिफल- 
आज जॉब में तृतीय सूर्य व इस राशि में गुरु बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व अन्न का दान करें। गाय को केला खिलाएं। तिल का दान करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat