लाइव टीवी

आज का राशिफल 1 जनवरी 2021: आज कर्क-सिंह राशि को सभी कार्यों में मिलेगी सफलता, कर्क व धनु को मिलेंगे नवीन अवसर

Updated Jan 01, 2021 | 05:15 IST

आज का राशिफल, 1 जनवरी 2021: मंगल मेष में आ चुका है। आज मिथुन व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला राशि के जातक जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 1 january 2021
मुख्य बातें
  • आज कर्क व सिंह राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • कर्क व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज वर्ष 2021 के प्रथम दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व सिंह राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

पढ़ें अपना 01 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आप वर्ष के प्रथम दिन आध्यात्मिक मार्ग पर हैं। भगवान शिव जी की कृपा आप पर है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। धन का व्यय घूमने में हो सकता है।जॉब में प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। पीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लंबी दूरी की यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।सफेद रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय से लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव छात्रों को सफल करेगा। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी मित्र के आगमन से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्र का गोचर आज घूमना व एन्जॉय दे सकता है। अन्न दान करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें।मित्रो का सहयोग मिलेगा।सफेद रंग शुभ है। 


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में शुक्र व मंगल गोचर प्रगति देगा। लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।आज कहीं घूमने जा सकते हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। गुरु व चन्द्र गोचर से छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में किसी बात की चिंता आपको परेशान कर सकती है। व्यवसाय में रुके हुए धन के आगमन के संकेत हैं। नीला रंग शुभ है।                      

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन आनंदमय है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें ।हरा रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज घूमने का  सानन्द लेंगे। जॉब में उन्नति हो सकती है। व्यवसाय में थोड़ा तनाव मिल सकता है।पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat