लाइव टीवी

आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2020: वृष और तुला राशि के जातकों की व्यवसाय में प्रगति, जानें कैसा रहेगा दिन

Updated Oct 02, 2020 | 07:36 IST

आज का राशिफल, 2 अक्टूबर 2020: सूर्योदय के समय के दौरान चंद्रमा मीन राशि में रहने वाले हैं। इसके अलावा सूर्य कन्या राशि में हैं। जानिए आज के लिए सभी राशियों का राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 1 October, 2020
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र व मीन राशि में है चन्द्रमा
  • वृष में राहु व वृश्चिक राशि में आ चुके हैं केतु
  • मेष व कुंभ राशि के जातकों को राजनीति में लाभ

आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2020 (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा रेवती नक्षत्र व मीन राशि में है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में आ चुका है। सूर्य कन्या राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कुंभ राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

कन्या व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मकर व मीन के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कर्क व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल -

मेष- आज मंगल अर्थात रियल स्टेट प्रधान फील्ड में धन का निवेश करें। जॉब में निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। छात्र सफल रहेंगे। शिक्षा में संघर्ष रहेगा। गुलाबी रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

वृष- आपको आज व्यवसाय में एक नया चैलेंज मिलेगा। क्रोध से बचना होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी । हरा रंग शुभ है। नए व्यवसाय से लाभ मिलेगा। तुला राशि से लाभ लें।

मिथुन- आज जॉब में नए प्रोजेक्ट को नई दिशा देंगे। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप सफल हो सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। आज भावुकता से बचें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। मूंग का दान करें।

कर्क- व्यवसाय में कोई नया कार्य हो सकता है। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में उन्नति से खुश रहेंगे। व्यवसाय में मेष व सिंह राशि की सहायता से कार्य बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या- आज स्टूडेंट सफल रहेंगे।आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपके परफार्मेंस से उच्चाधिकारी खुश रहेंगे।माता के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा।हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। जॉब में संघर्ष रहेगा। अन्न दान करें।

वृश्चिक- आज धन का अनायास व्यय मत करें । अपने आध्यात्मिक सोच को नया आयाम देंगे। लाल रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें। यात्रा सम्भव है। लाल वस्त्र का दान करें।

धनु- आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आज यात्रा से बचें।पीला रंग शुभ है। गाय को भोजन कराएं।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

मकर- शनि व चन्द्रमा की स्थिति व्यवसाय में सम्पन्नता लाएगी। जॉब में सफल रहेंगे। अपने व्यावसायिक सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है।

कुम्भ- जॉब में संघर्ष है। संतान की प्रगति से सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है।बजरंगबाण का पाठ करें। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। तिल का दान करें।

मीन- आज विवाद मत करें। किसी धार्मिक अनुष्ठान को पूर्ण करेंगे। छात्र अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में सफल रहेंगे।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat