लाइव टीवी

आज का राशिफल 1 सितंबर 2020: कर्क राशि वालों का रुका काम होगा पूरा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Sep 01, 2020 | 08:12 IST

आज का राशिफल,1 सितंबर 2020: आज वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज के ग्रह गोचर का लाभ मेष व धनु राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 1 September, 2020
मुख्य बातें
  • वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • वृष राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।
  • मेष व मकर राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी ।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेंगे।श्रवण नक्षत्र है। आज मेष व मकर राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी ।उनको प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए।वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज के ग्रह गोचर का लाभ मेष व धनु राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। वृष राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब में उन्नति है।आत्मबल को कम मत होने दें। आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

  2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज जॉब में उच्चाधिकारियों को सहयोग रहेगा। धन का व्यय होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: वाणी से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण  सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय  में सफलता से खुश रहेंगे। पिता की सहायता से कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद लें।लाल रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज क्रोध से बचें। व्यवसाय में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर होगा। सफेद रंग शुभ है।राजनीतिज्ञों के लिए आज लाभप्रद दिवस है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में तनाव से बचें।अपने आत्मबल को बनाए रखें। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। व्यवसाय को लेकर  कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज छात्र सफल रहेंगे ।व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। वाहन क्रय कर सकते हैं।सफेद रंग शुभ है। तिल दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में कई दिनों से रुका कार्य बन सकता है। स्वास्थ्य सुख लाभप्रद है।सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। उड़द का दान करें। 

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब में उन्नति है। अपने आपको विवादों से दूर रखें। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat