लाइव टीवी

आज का राशिफल 10 जनवरी 2021: दो राशि के जातकों को हर काम में मिलेगी सफलता, जानें किसके लिए कैसा रहेगा दिन

Updated Jan 10, 2021 | 02:31 IST

आज का राशिफल, 10 जनवरी 2021: आज चन्द्रमा व केतु वृश्चिक में एक साथ रहेंगे और शेष ग्रह स्थितियां पहले की तरह रहेंगी। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 10 January 2021
मुख्य बातें
  • कर्क व सिंह राशि के छात्रों को मिलेंगे नवीन अवसर
  • मिथुन व मकर राशि के जातक सेहत के प्रति रहें सावधान
  • कन्या व मेष राशि के जातकों को मिलेगी कामों में सफलता

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है व अनुराधा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा व केतु वृश्चिक में एक साथ रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कन्या व मेष राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व सिंह राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 10 जनवरी का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में कई रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। राजनीति में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सफलता का है। धन का  व्यय हो सकता है।छात्र उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जाँब में रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। बजरंगबाण का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति है। आज चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभ देंगे।   पीला रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जाँब में सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है।नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में उन्नति देंगे। जाँब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए प्रोग्रेस का है। जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जाँब में बुध,शनि व गुरु की इस राशि में उपस्थिति लाभान्वित कर सकती है।यात्रा होने के संकेत हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज प्रत्येक कार्यों में कुछ परेशानी के बाद ही सफलता मिलेगी। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें । आसमानी रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। व्यवसाय व जाँब भी ठीक रहेगा। हेल्थ में प्रॉब्लम आ सकती है। सफेद रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat