लाइव टीवी

आज का राशिफल 11 अप्रैल 2021: कुम्भ के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति रहना होगा सचेत, मेष वाले राजनीति में सफल

Updated Apr 11, 2021 | 05:10 IST

आज का राशिफल, 11 अप्रैल 2021: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य भी मीन राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल, aaj ka rashifal 11 april 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है।
  • उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है।
  • सूर्य भी मीन राशि में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। सूर्य भी मीन राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मीन राशि के जातकों को मिलेगा। कुम्भ व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व तुला राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 11 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज छात्रों के शिक्षा सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को प्रगति देगा। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही से बचें। सफेद व नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: छात्र अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब से तनाव संभावित है।तुला राशि के मित्र से लाभ होगा।हरा व नीला रंग शुभ है। यात्रा की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  छात्र शिक्षा में  उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व गुरु गोचर का सहयोग जॉब में सफलता देगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में आशातीत विकास को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में नए कार्य  की योजना बनेगी।पीला व नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में तनाव की स्थिति बन सकती है । सूर्य व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण नए बिजनेस डील की संभावना भी रहेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव होगा। जॉब में प्रगति संभावित है।पीला व सफेद रंग शुभ है।मसूर का दान करें।प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बन सकते हैं।धार्मिक यात्रा होने के संकेत हैं।पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: नए बिजनेस डील को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र जॉब में अचानक बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं।नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: अपनी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार  मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: राजनीतिज्ञ में सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर प्रसन्न हो सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम  का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat