लाइव टीवी

आज का राशिफल 11 दिसंबर 2020: एकादशी के अवसर पर तुला राशि में चंद्रमा, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated Dec 11, 2020 | 05:00 IST

आज का राशिफल, 11 दिसंबर 2020: आज एकादशी के पावन अवसर पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 11 December 2020
मुख्य बातें
  • एकादशी के अवसर पर सूर्योदय के समय तुला राशि में हैं चंद्रमा।
  • मिथुन और तुला राशि पर पड़ेगा ग्रहों की स्थिति का सकारात्मक प्रभाव।
  • वृष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा शुक्र व चन्द्र गोचर का लाभ।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज एकादशी के पावन दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे व चित्रा नक्षत्र रहेगा। सूर्य व केतु वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज के ग्रहों की स्थिति का प्रभाव मिथुन व तुला राशि के जातकों को व्यवसाय में प्रगति देगा। आज के शुक्र व चन्द्र गोचर का लाभ वृष व कन्या राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 11 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज आपका मन किसी विशेष भय से ग्रस्त हो सकता है। कोई धार्मिक अनुष्ठान आरम्भ कर सकते हैं स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: आज व्यवसाय में शुक्र, चन्द्रमा व बुध का गोचर किसी पुराने लंबित कार्य को गति प्रदान करेगा। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।  बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। 

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का शुभ प्रभाव व्यवसाय में सफलता देगा। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें।  यात्रा हो सकती है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: धन के आगमन से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आज का दिन भयमुक्त होकर कार्य करने का है। धन के आगमन से खुश रहेंगे। श्री सूक्त  का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: जॉब में शुक्र व चन्द्र गोचर का सहयोग लाभप्रद है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा के शुभ प्रभाव से जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें। 

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है।गुरु व चन्द्र आपके अनुकूल हैं।पीला रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: आज छात्र  सफल रहेंगे तथा शिक्षा को नई सकारात्मक दिशा देंगे। जमीन या मकान क्रय करने का विचार बनेगा। लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: आज का दिन भयमुक्त होकर कार्य करने का है । रुका धन मिल सकता है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: गुरु व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन बेवजह के तनाव से बचें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat