लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 12 May 2022: कर्क राशि के जातकों को मिलेगा बकाया धन, तिल का दान करें धनु वाले

Updated May 11, 2022 | 15:12 IST

Aaj ka rashifal 12 May 2022: आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष राशि के जातकों के लिए लाल व सफेद रंग शुभ है। यहां पर देखें 12 मई का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka Rashifal 12 May 2022
मुख्य बातें
  • श्री सूक्त का पाठ करें सिंह राशि के जातक।
  • तुला राशि वालों के व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल।

12 मई 2022 का राशिफल:आज चन्द्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में है व कन्या राशि है। सूर्य मेष व शनि कुम्भ में है। गुरु मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज कर्क व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मेष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

पढ़ें 12 मई 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का खष्ठम प्रभाव शुभ है। एकादश शनि जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन जॉब के लिए थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज तृतीय भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। दुर्गा जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
इस राशि से द्वितीय चन्द्रमा व मेष का सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
चन्द्रमा इसी राशि में तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ व केला खिलाएं। अन्न दान करें।

7. तुला राशिफल- 
चन्द्रमा द्वादश व शनि पंचम गोचर में है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज मेष व मकर के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। वाहन प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
चन्द्रमा एकादश तथा गुरु पंचम मंगलमय है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए सफलता का है। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़ें: साईं की पूजा करते हुए रखें इन बातों का ध्यान, वरना भूल नहीं होगी माफ

9. धनु राशिफल- 
आज शनि तृतीय, सूर्य पंचम व चन्द्रमा दशम भाव में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें।       

10. मकर राशिफल-
शुक्र धनु व चन्द्रमा भाग्यभाव भाव में रहेंगे। शनि द्वितीय व गुरु तृतीय हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।  

                       

11. कुंभ राशिफल-
गुरु इस राशि से द्वितीय शुभता बना रहे हैं। अष्टम चन्द्रमा शुभ लाभ देगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे । मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। उड़द दान करना श्रेयष्कर है।

12. मीन राशिफल-
इस राशि में गोचर कर रहे गुरु व शुक्र शुभ फल देंगे। चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम में है।द्वितीय सूर्य से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे।पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व आसमानी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat