लाइव टीवी

आज का राशिफल 13 जनवरी 2021: नौकरी के मामले में अच्छा है तुला- कर्क वालों का दिन, सेहत का ख्याल रखें मकर वाले

Updated Jan 13, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 13 जनवरी 2021: नौकरी के मामले में अच्छा है तुला, कर्क और धनु राशि के लोगों का दिन। वृश्चिक राशि वाले सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 13 January, 2021
मुख्य बातें
  • नौकरी में मिथुन राशि के जातकों को होगा लाभ।
  • धनु राशि के जातक धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
  • बजरंगबाण का पाठ करें कुंभ राशि के लोग।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय सूर्य व चन्द्रमा एक साथ धनु राशि में है। आज अमावस्या है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। कर्क व धनु के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 13 जनवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन  व्यवसाय में कई उपलब्धियां देगा। राजनीति के लिए मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल है। सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव संभव है। धन का व्यय  हो सकता है। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व शुक्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में लाभ होगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।
 
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: गुरु व शनि गोचर अनुकूल है। आज जॉब व व्यवसाय में उत्कर्ष का दिन है। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: मकर का गुरु व आज का चन्द्रमा जॉब से सम्बद्ध लोगों को सफल करेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। आज का चन्द्रमा धार्मिक कार्य करवा सकता है। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ संभव है। गुरु जॉब में प्रोग्रेस देंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गुरु व मंगल जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। मंगल व शुक्र आर्थिक प्रसन्नता देगा। हरा रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय व जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।


  
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: इस राशि का स्वामी शनि, शुक्र व चन्द्रमा आज जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  व्यवसाय में नवीन कार्य प्रारंभ होने के संकेत हैं। जॉब में उन्नति है। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat