लाइव टीवी

13 जुलाई 2021 का राशिफल (Rashifal): तुला के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, कर्क राशि होगी राजनीति में सफल

Updated Jul 12, 2021 | 14:25 IST

Aaj Ka Rashifal 13th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका मंगलवार का दिन।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal 13 July 2021
मुख्य बातें
  • आज मघा नक्षत्र है।
  • सूर्य मिथुन राशि में है।
  • केतु वृश्चिक में है।

Aaj Ka Rashifal 13 July 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में है। मघा नक्षत्र है। सूर्य मिथुन राशि में है। केतु वृश्चिक में है।गुरु कुम्भ में है। शनि अब मकर में वक्री हो चुके हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व मीन राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृश्चिक के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। 

मेष- आज गृह निर्माण सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। गुरु का कुम्भ व चन्द्र का सिंह राशि मे गोचर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

वृष-  शनि का मकर में वक्री व चन्द्र का चतुर्थ गोचर आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोगों को प्रगति देगा। वाहन प्रयोग के प्रति  लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें।

मिथुन- मीडिया व बैंकिंग के लोग बुध व चन्द्रमा की अनुकूलता से अपने कॅरियर में सफल रहेंगे। पॉलिटिक्स से लाभ संभावित है।पिता के आशीर्वाद से लाभ होगा।नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। चन्द्र व गुरु गोचर का सहयोग शिक्षा में सफलता देगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह- आज चन्द्रमा इसी राशि में है।व्यवसाय में आशातीत सफलता को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।लाल व नारंगी रंग शुभ है। जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी।

कन्या- रुके धन के आगमन को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। बुध व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में तनाव की स्थिति बन सकती है । शनि व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण नए बिजनेस डील की संभावना भी रहेगी। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

वृश्चिक- चन्द्रमा दशम है।व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य होगा। शिक्षा में उन्नति संभावित है।लाल व पीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

धनु- गुरु व चन्द्रमा शिक्षा  में प्रगति के मार्ग बना सकते हैं।धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- चन्द्रमा अष्टम व शनि इसी राशि में है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राशि स्वामी शनि का मकर में वक्री गोचर व गुरु का द्वितीय गोचर व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं।बैगनी व हरा रंग शुभ है।

कुंभ- राशि स्वामी शनि का द्वादश व चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय को विस्तार देंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है।शिक्षा में सफल रहेंगे। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक सुख मिल सकता है।

मीन-  गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में सफलता की प्राप्ति कराएंगे।पीला व लाल रंग शुभ है। बिजनेस सम्बन्धी किसी विशेष कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। श्री सूक्त  का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat