लाइव टीवी

आज का राशिफल 14 जून 2021: कन्या व तुला राशि के जातकों बिजनेस में प्रगति, जानिए किसके लिए कैसा रहेगा दिन

Updated Jun 14, 2021 | 05:30 IST

Aaj Ka Rashifal 14 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन। राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा।

Loading ...
आज का राशिफल 14 जून 2021
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में मेष व तुला के जातकों को मिलेगी सफलता
  • कर्क व मकर राशि के जातक होंगे लाभान्वित
  • कर्क राशि वालों के लिए जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस

Aaj Ka Rashifal 14 June 2021: आज सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र व चन्द्रमा अपनी ही राशि कर्क में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। पुष्य बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है।आज कर्क व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में मेष व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर गृह निर्माण या रियल स्टेट के लिए बहुत ही अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

वृष- आप अपनी व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।

मिथुन- चन्द्र का कर्क व सूर्य का वृष गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। सफेद रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के वृष व चन्द्रमा के कर्क गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के व्यय के प्रति सतर्क रहें। लाल रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का एकादश गोचर व गुरु का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें।हरा रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। 

धनु- आज चन्द्रमा का अष्टम लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु के कुम्भ व चन्द्रमा का सप्तम गोचर शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा का खष्ठम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शुक्र जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। लाल रंग शुभ है। 

मीन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर छात्रों को कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुड़ का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat