लाइव टीवी

Aaj ka Rashifal 15 June 2022: इन जातकों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन तो लाभदायक रहेगा इन जातकों का व्यापार

Updated Jun 14, 2022 | 14:29 IST

Aaj ka Rashifal 15 June 2022: 15 जून को चन्द्रमा धनु राशि में रहेगा और सूर्य मिथुन व गुरु मीन में रहेंगे। इस दिन शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत रहेंगी। यहां पढ़ें 15 जून 2022 का राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • मेष जातकों पर मंगल व चन्द्रमा का नवम प्रभाव शुभ है।
  • वृष जातकों के लिए यह दिन जॉब के लिए प्रोमोशन के समय का है।
  • कर्क राशि वाले व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

15 जून 2022 का राशिफल: आज चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। सूर्य मिथुन व गुरु मीन में है। शनि कुम्भ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मकर व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण व्यवसाय के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Also Read: अंक ज्योतिष, 15 जून 2022: भाग्यांक 09 से मिल सकता है जॉब में प्रोमोशन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

पढ़ें 15 जून 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का नवम प्रभाव शुभ है। दशम शनि व्यवसाय में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। परिवार को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

आज का दिन जॉब के लिए प्रोमोशन के समय का है। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसर की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। चन्द्रमा व मंगल के बीज मंत्र का जप करें।

Also Read: 15 जून 2022 का पंचांग: हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का है बहुत महत्व, पढ़ें आज का पंचांग

3. मिथुन राशिफल- 

आज के दिन जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 

गुरु नवम व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज खष्ठम भाव में है। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। हनुमान जी की उपासना करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-

इस राशि से पंचम गोचर कर रहा चन्द्रमा व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी धार्मिक योजना को टालना ठीक नहीं है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 

सूर्य नवम, चन्द्रमा चतुर्थ तथा गुरु सप्तम हैं। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ व केला खिलाए। कन्या राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

चन्द्रमा तृतीय व सूर्य वृष में है। जॉब को लेकर प्रोमोशन की बात संभव है। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। आज कन्या व मिथुन मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। वाणी प्रयोग पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  

चन्द्रमा द्वितीय व पंचम गुरु है। आज का दिन मीडिया व मैनेजमेंट जॉब के लिए सफलता का है। मेष व मकर राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब व व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।             

10. मकर राशिफल- 

सूर्य पंचम व चन्द्रमा द्वादश भाव में रहेंगे। शनि इसी से द्वितीय हैं। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है।                      

11. मकर राशिफल- 

गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इस राशि से एकादश लाभ का योग बना रहे हैं। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। बुध आत्मबल में वृद्धि करेंगे। बैगनी व लाल रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। चावल दान करना श्रेयष्कर है।                     

12. मीन राशिफल-

पॉलिटिक्स में उन्नति होगी। चन्द्रमा आज इसी राशि से दशम भाव में है। इससे कर्म भाव में शुभता बढ़ती है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat