लाइव टीवी

Horoscope 15 May: इन राशियों के लोगों को आज होगी धन प्राप्ति, तुला वालों की सेहत रहेगी अच्छी

Updated May 15, 2020 | 08:53 IST

Aaj ka Rashifal (Horoscope Today): हनुमान जी की पूजा करें मिथुन राशि के जातक। तुला राशि के लोगों को होगी धन प्राप्ति। धनु राशि के लोगों की सेहत रहेगी अच्छी। पढ़ें 15 मई का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 15 May; Horoscope today

Today Horoscope 15 May 2020: आज तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मीन के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कुम्भ व तुला के लोग व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज धनु व मीन राशि के लोग स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 15 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नए व्यायसायिक अनुबंध भविष्य में सफल रहेंगे।जाँब में आज संघर्ष रहेगा। स्वास्थ्य में कोई भी आलस्य परेशान कर सकता है। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देगा। नीला व हरा रंग शुभ है। कन्या व मिथुन राशि से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज व्यवसाय में नई पार्टनरशिप हो सकती है। हनुमान जी की पूजा करें। सफेद रंग शुभ है। हरे वस्त्र का दान करें। आत्मबल को बनाए रखें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: मन धर्म कार्य में रमेगा। जॉब में सफलता प्राप्त होगी। हरा रंग शुभ है। आज घर से ही ऑफिस वर्क में व्यस्त रहेंगे। मीन व धनु राशि का सहयोग लें, लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से कोई सरकारी कार्य पूर्ण होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता से कार्य बनेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। धन की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। उदर विकार से परेशानी होगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज घर से ही ऑफिस कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन आगमन से खुश रहेंगे। तुला व कुम्भ राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आत्मबल में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। धन की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है।मकर व कुंभ राशि आज के लिए लाभप्रद है। व्यवसाय में उन्नति है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज आपका मन अशांत रहेगा। अपने स्वप्न को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। परिवार में तनाव संभव है। अरण्यकांड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। धन का व्यय होगा। रिश्तों में तनाव से बचें। पीला व सफेद रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गो माता को भोजन कराएं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: वक्री शनि संघर्ष दे रहे हैं। आप अपने उद्देश्य में सफल रहेंगे। अपनी सोच व चिंतन को नई सकारात्मक दिशा देंगे। घर पर ही विष्णु जी की चार परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। तनाव से बचें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में मंगल व चन्द्र गोचर लाभ देंगे। जॉब में संतुष्टि दिख रहा है। किसी अपने रिश्तेदार या मित्र से ही कष्ट मिलेगा। पीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव आज आपको लाभ देगा। धन का आगमन होगा। आज अपने मन को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। योग व ध्यान करें। नारंगी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat