लाइव टीवी

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2021: मेष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा ग्रह गोचर लाभ, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Apr 17, 2021 | 05:15 IST

आज का राशिफल, 17 अप्रैल 2021: ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल, aaj ka rashifal 17 April 2021
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है और मृगशिरा नक्षत्र।
  • राहु अब मंगल के साथ वृष में कर रहा है गोचर।
  • मकर राशि के जातक सेहत के प्रति रहें सावधान।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। सूर्य मेष व गुरु कुम्भ राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु  वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व कन्या राशि के जातकों को मिलेगा। मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

वृष व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 17 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज छात्रों को शिक्षा को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व मंगल गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कोई रुका सरकारी  कार्य बनेगा। नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यवसाय में तनाव से बचें। सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब में सफल रहेंगे। बिजनेस में तनाव संभावित है।कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला व सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीतिज्ञ पॉलिटिक्स में शुभ अवसर की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की योजना फलीभूत होगी। नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय से सम्बंधित लोग परेशान होंगे। कुछ नया करने की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। बुध व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें। जॉब में प्रोग्रेस सम्भावित है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: मित्रों की सहायता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।स्वास्थ्य सुख में संघर्ष है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जॉब में सफलता मिलेगी। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। गुरु व चन्द्र गोचर जॉब में कोई नया पद प्रदान कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: गुरु इसी राशि मे है। गुरु आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र  का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat