लाइव टीवी

Horoscope 17 May: असमंजस में रहेंगे मिथुन राशि वाले, इन राशि के जातकों के खुलेंगे प्रगति के मार्ग

Updated May 18, 2020 | 10:56 IST

Rashifal (Horoscope): मिथुन राशि वाले निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। सिंह राशि वालों को किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी, हेल्थ के प्रति सचेत रहें तुला राशि के जातक। जानें 17 मई का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 17 May, Horoscope

Today Horoscope 17 May 2020: आज चन्द्रमा शनि प्रधान कुम्भ राशि में रहेंगे। प्रातःकाल 07 बजकर 15 मिनट के बाद मीन में जाएंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर के अनुरूप गुरु व शनि मकर राशि को लाभान्वित करने जा रहे हैं। मंगल कुम्भ को व शुक्र तुला व कुम्भ के जातक को प्रगति करवाएगा। मेष के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

पढ़ें 17 मई का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में आज संघर्ष रहेगा। जॉब में कोई असावधानी बाद में परेशान कर सकता है। सफेद रंग शुभ है। फल दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: धन प्राप्ति के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। किसी नयी कार्य योजना को विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। किसी गरीब अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं व वस्त्र दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आपके मन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। जॉब  के प्रति भी सचेत रहें। श्री गणेश जी को घर पर ही दूर्वा अर्पित करें। आसमानी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। आपके सपने फलीभूत होंगे। जिनका विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लाल रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन निर्णय लेने का है। सूर्य पिता का कारक ग्रह है। पिता का आशीर्वाद लें उन्हीं के आशीर्वाद से कार्य बनेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब चेंज करने का विचार सही है। धन आगमन से खुश रहेंगे। मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: स्वास्थ्य से परेशानी रह सकती है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। घर पर ही माता दुर्गा की एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं को विस्तार देंगे। धन की प्राप्ति होगी।लाल रंग शुभ है। चावल दान करें। जॉब को लेकर आज तनाव हो सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही होगा। जॉब में सफलता मिलेगी। नारंगी रंग शुभ है। आज आपको वाणी से लाभ प्राप्त होगा।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: विचारों में आध्यात्मिकता रहेगी। अपनी सोच को नई सकारात्मक दिशा देंगे। घर पर ही हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। संतान के विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। मंगल व चन्द्र गोचर के करण आज आपकी पूर्व की बनाई कोई विशेष कार्ययोजना सफल रहेगी। व्यवसाय में आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र का प्रभाव मन को धार्मिक बनाएगा। व्यवसाय में सफलता से मन हर्षित रहेगा।रुके कार्य पूर्ण होंगे। लाल रंग शुभ है।धन का आगमन होगा। घर पर ही भगवान विष्णु जी की चार परिक्रमा करें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat