लाइव टीवी

17 अगस्त 2021: कैसा रहेगा मंगलवार का दिन? इन जातकों को मिल सकती है जॉब से आधारित बड़ी खुशखबरी 

Updated Aug 16, 2021 | 23:08 IST

17th August 2021: ग्रह स्थितियों के अनुसार मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? ज्योतिषी से जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए यह दिन कितना शुभ है।

Loading ...
17 अगस्त 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष राशि के जातकों को जॉब संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। 
  • मिथुन राशि वाले इस दिन आसमानी या सफेद रंग का कपड़ा पहनें।
  • व्यवसाय के कार्यों में सेना राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी।

17th August 2021 Horoscope in Hindi: आज के दिन सूर्योदय के समय ज्येष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। कुम्भ राशि मे इस समय गुरु व शनि मकर में है। सूर्य आज सिंह राशि में जा रहे हैं। केतु वृश्चिक में है। आज कर्क व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ और कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष- आज गुरु व सूर्य गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज जाँब से सम्बंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्यों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है।

2. वृष- अपनी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन- चन्द्रमा का खष्ठम व सूर्य का तृतीय गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी जाँब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफलता दिख रहा है।

4.कर्क- आज सूर्य के द्वितीय व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में हैं।चन्द्र व गुरु गोचर जाँब के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। स्वास्थ्य में चन्द्रमा व केतु गोचर लाभ दे सकते हैं।लाल व नारंगी रंग शुभ है।किसी धार्मिक संत के आशीर्वाद  से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- व्यवसाय में राशि स्वामी सूर्य का इस राशि में  व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।सफेद व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या- बैंकिंग व आईटी जाँब के लोग अपने कॅरियर से खुश रहेंगे। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।हनुमान जी की उपासना करें।

7. तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। ऋग्वैदिक श्री सूक्तम का 16 बार पाठ करें। आसमानी व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व सफेद रंग शुभ है। सवा किलो गुड़ का दान करें। 

9. धनु-  आज चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का सिंह राशि में गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है।पारिवारिक सुख से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर- शनि के इसी राशि में व चन्द्रमा के एकादश तथा सूर्य के खष्ठम गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ है।आईटी व बैंकिंग जाँब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।नीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।मूंग का दान करें।

11. कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा के पँचम व सूर्य  का सप्तम  गोचर बिजनेस व जाँब में बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है।शनि के द्रव्यों काले वस्त्र व तिल का दान करें।

12.मीन- गुरु का द्वादश तथा चन्द्रमा का नवम यानी भाग्य भाव में गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं।जाँब में प्रोमोशन संभावित है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।भगवान शिव जी की पूजा करते रहें।उड़द का दान करें।
सुजीत जी महाराज

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat