लाइव टीवी

आज का राशिफल 18 मार्च 2021: सेहत को लेकर तनाव में रहेंगे तुला राशि के जातक, धनु वालों के रुके काम होंगे पूरे

Updated Mar 18, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 18 मार्च 2021: वृष राशि वालों को जॉब में कार्यों के तनाव से बचना होगा। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रह सकते हैं तुला राशि का जातक। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 18 March 2021
मुख्य बातें
  • आज जॉब में अपने कार्य के प्रति सचेत रहें वृश्चिक राशि के जातक।
  • कुंभ राशि वालों के जॉब में सफलता के संकेत हैं।
  • जानें आपके लिए कैसा रहेगा 18 मार्च का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय भरणी नक्षत्र है व चन्द्रमा मेष राशि में है। इस समय शनि मकर राशि में हैं। अभी सूर्य मीन में व गुरु मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। राहु व मंगल वृष में अंगारक योग बना रहे हैं। आज तुला व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। वृष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कुम्भ राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 18 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज छात्र शिक्षा संबंधित कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: राहु व मंगल इसी राशि में हैं। सप्तम मंगल गोचर आपको व्यवसाय में नया चैलेंज स्वीकार कराएगा। जॉब में कार्यों के तनाव से बचना होगा। नारंगी रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज मीडिया व आईटी के जातक जॉब को नई दिशा देंगे। आर्थिक योजनाओं की पूर्ति हो सकती है। आसमानी रंग शुभ है। आज जॉब स्थल में तनाव से बचें। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: बिजनेस में सफलता से खुश रहेंगे। सूर्य पिता का कारक ग्रह है। पिता का आशीर्वाद लें। लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय संबंधित कार्यों में सफलता का है। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सन्तान की सफलता से खुश रहेंगे। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव रह सकते हैं। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में अपने कार्य के प्रति सचेत रहें। नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। बिजनेस में सफलता सम्भव है। मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज किसी रुके कार्य के पूर्ण होने में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में लंबित धन का आगमन होगा। आज असत्य से बचें। लाल रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आईटी व मीडिया से सम्बंधित जातक करियर को नई सकारात्मक दिशा देंगे। उड़द का दान करें। व्यवसाय में नवीन अनुबंधों से लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में सफलता के संकेत हैं। व्यवसाय में प्रगति से सुख मिलेगा। हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। उच्चाधिकारियों से तनाव मिल सकता है। चावल का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। चन्द्रमा व गुरु का गोचर छात्रों के लिए लाभप्रद है। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat