लाइव टीवी

आज का राशिफल 18 जून 2021: मेष व कन्या राशि के लोगों को मिलेगा लाभ, जानिए शुक्रवार का राशिफल

Updated Jun 18, 2021 | 05:51 IST

Aaj Ka Rashifal 18 June 2021: राशिफल में ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों की ओर इशारा। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन।

Loading ...
आज का राशिफल 18 जून 2021
मुख्य बातें
  • सूर्य व चन्द्रमा का गोचर संघर्ष के बाद देगा मेष राशि के जातकों को देगा सफलता।
  • कर्क व धनु राशि के राजनीतिज्ञ प्राप्त करेंगे कूटनीतिक सफलता।
  • तुला व मीन के जातक करेंगे जॉब चेंज की दिशा में सार्थक प्रयास।

Aaj Ka Rashifal 18 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कन्या राशि में है व उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

कर्क व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज सूर्य व चन्द्रमा का गोचर जॉब व व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता देगा। स्वास्थ्य  को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मंगल व चन्द्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। मसूर का दान करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ है।

कर्क- छात्रों के सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन आगमन  से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य की पूजा करें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है।गुड़ का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व सूर्य का मिथुन तथा चन्द्र का कन्या गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मित्र का आगमन होगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

मकर- शनि का मकर व चन्द्र का कन्या राशि में गोचर आज व्यवसाय व जॉब के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति में रहेंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन स्वास्थ्य दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

मीन- आईटी व बैंकिंग सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। चन्द्रमा जॉब में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। गुरु व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat