लाइव टीवी

आज का राशिफल 19 मई 2021:आज वृष व तुला राशि के जातक होंगे लाभान्वित, कन्या व मकर राशि के जातक करेंगे प्रगति

Updated May 19, 2021 | 05:00 IST

Aaj ka Rashifal, 19 May 2021 का राशिफल: भविष्य में जीवन की संभावित परिस्थितियों के संकेत ग्रह-नक्षत्रों की दशा के प्रभाव अनुसार ज्योतिष शास्त्र में मिलते हैं। इन्हीं के आधार पर जानिए आज का अपना राशिफल।

Loading ...
19 मई राशिफल, aaj ka rashifal 18 May 2021
मुख्य बातें
  • पांच ग्रहों का एकसाथ शुक्र की राशि वृष में गोचर आज के दिवस को विशेष बनाएगा।
  • कन्या व तुला के छात्र शिक्षा की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।
  • आज वृष व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

19 मई 2021 का राशिफल:  आज सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व वृष राशि है। आज सूर्य,शुक्र,बुध,राहु व चन्द्रमा पांच ग्रह एकसाथ वृष राशि मे रहेंगे।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

पांच ग्रहों का एकसाथ शुक्र की राशि वृष में गोचर आज के दिवस को विशेष बनाएगा। आज वृष व तुला राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

कन्या व तुला के छात्र शिक्षा की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें अपना 19 मई का राशिफल:

मेष- आज बैंकिंग व मीडिया में जॉब वालों को कॅरियर में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक सुख में प्रसन्नता रहेगी। सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

वृष-आज पांच ग्रह इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब व  व्यवसाय में सफलता के नए  मार्ग बनेंगे ।जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का मन बनेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मिथुन- आज का दिन संघर्ष भरा है।जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।गणेश जी को मोदक व दूर्वा अर्पित करें।हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में नए उत्तरदायित्व पर कार्य आरंभ कर सकते हैं।लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।आर्थिक उन्नति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- छात्रों को संघर्ष के बाद सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्यवसाय में धन के लेन देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

कन्या- संतों के आशीर्वाद से खुश रहेंगे। बड़े भाई से लाभ प्राप्त होगा। पिता का आशीर्वाद लें।गणेश जी की उपासना करें।हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स में भी उन्नति है। दुर्गासप्तशती में सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक- सम्बन्धों में तनाव हो सकता है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु-  छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय स्वास्थ्य कारणों से होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नीला रंग शुभ है। आज शुक्र व चन्द्रमा का गोचर धन के निवेश में लाभ प्रदान करेंगे।

मकर- व्यवसाय में सफलता है। राजनीतिज्ञ सम्मानित स्थिति में रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग थोड़ा परेशान रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
11कुम्भ- शनि,शुक्र व चन्द्रमा के गोचर के कारण व्यवसाय पर ध्यान दें। चन्द्रमा व बुध जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
12मीन-छात्र सफल रहेंगे।धन का आगमन होगा।व्यवसाय में संघर्ष है।पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat