लाइव टीवी

आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2020: वृश्चिक-मकर राशि के लोग आज व्यवसाय में होंगे सफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Oct 19, 2020 | 04:00 IST

आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2020: ग्रहों के गोचर का लाभ आज मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा। कर्क व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 19 October 2020
मुख्य बातें
  • आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है।
  • अनुराधा नक्षत्र है। सूर्य अभी तुला राशि में है।
  • र्क व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2020: आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। अनुराधा नक्षत्र है। सूर्य अभी तुला राशि में है। आज का विशेष संयोग यह है कि चन्द्रमा व केतु एक साथ आज वृश्चिक में हैं जिसका स्वामी मंगल है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ आज मेष व वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगा। कर्क व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृश्चिक व मकर राशि के लोग आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मेष- व्यवसाय में लाभ की सम्भावना रहेगी।धन का व्यय अच्छे कार्यो में होगा। मंगल व चन्द्र गोचर आपकी व्यवसायिक योजनाएं सफल करेंगे। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

वृष-  आईटी व मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोग जॉब चेंज करने की प्लानिंग कर सकते हैं। राजनीति में सफलता मिलेगी।हरा रंग शुभ है। जॉब में नए उत्तरदायित्व का स्वागत करें। चावल का दान करें।

मिथुन- आज जॉब व व्यवसाय में आशातीत सफलता संभावित है। मित्रों से लाभ होगा।नीला रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। गाय को केला खिलाएं।

कर्क- व्यवसाय में सफल रहेंगे तथा शुक्र, गुरु व चन्द्र गोचर का लाभ लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। नए व्यवसाय की  योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- सूर्य व मंगल तथा गुरु छात्रों के लिए अनुकूल चल रहे हैं। चन्द्रमा व शुक्र किसी नए व्यवसाय की तरफ प्रेरित करेगा। मीडिया व बैंकिंग सेक्टर के लोगों के जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

कन्या-  चन्द्रमा मन को धार्मिक बनाएगा। शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त हो चुकी हैं।तिल का दान करें। 7तुला-आज जॉब में विवादों से बचें। उच्चाधिकारियों से विवाद की संभावना रहेगी।हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।मित्रों से लाभ रहेगा।

वृश्चिक- रियल स्टेट व एग्रीकल्चर सेक्टर के लोग मंगल व चन्द्रमा गोचर का लाभ लेंगे।जॉब में थोड़ा तनाव होगा। आय प्राप्ति में वृद्धि होगी।सफेद रंग शुभ है।मसूर की दाल का दान करें। 

धनु- गुरु व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय के के लिए अनुकूल हैं। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी धार्मिक अनुष्ठान के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है।माता दुर्गा की उपासना करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।

मकर- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में उन्नति के लिए इस समय माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।नीला रंग शुभ है।

कुंभ- आज का दिन किसी विशेष कार्य को पूर्ण करने का है।जॉब में सफल रहेंगे। किसी अपने सगे सम्बन्धी से कष्ट मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है। अन्न  दान करें।

मीन- व्यवसाय में सफल रहेंगे। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में विवादों से बचें। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। लाल रंग शुभ है।दुर्गासप्तशती का पाठ करें। 
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat