लाइव टीवी

आज का राशिफल, 19 अगस्त 2021: कैसा रहेगा बुधवार का दिन? धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

Updated Aug 19, 2021 | 06:08 IST

Aaj Ka Rashifal 19th August 2021: गुरुवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? ज्योतिष से राशिफल के लिए मिलते हैं भविष्य के इशारे।

Loading ...
19 अगस्त 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • राजनीति में सफल रहेंगे कर्क और सिंह राशि के लोग।
  • तुला और वृष के जातक सेहत के प्रति रहें सचेत।
  • जॉब व व्यवसाय को लेकर मेष राशि वालों को हो सकता है लाभ।

19th August 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। धनु का स्वामी गुरु होता है। सूर्य सिंह व गुरु कुंभ राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। धनु में चन्द्रमा व कुंभ में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज भाग्यभाव में चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ दे सकता है। मंगल व शुक्र गोचर आपकी गृह निर्माण सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- चन्द्रमा के अष्टम गोचर के कारण व्यवसाय में बाधा आ सकता है। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज छात्र करियर में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।मेष व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में  लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। धनु व मीन राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। धनु का चन्द्रमा व कुंभ का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। शुक्र व चन्द्रमा बिजनेस में लाभ की संभावना बनाएगा। आसमानी रंग शुभ है।

वृश्चिक- द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। आर्थिक लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के द्वादश गोचर से धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व मंगल गोचर कोई नया मकान या जमीन बहुत जल्द प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी रंग शुभ है।

कुंभ- आज चन्द्रमा का एकादश व गुरु का इस राशि में गोचर शुभ है। छात्रों की स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। बैंकिंग जॉब के लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। नीला रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा आज इस राशि से दशम में है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व चन्द्रमा रियल स्टेट में लाभ देंगे।पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat