लाइव टीवी

आज का राशिफल 20 अप्रैल 2021: आज नवरात्रि की महाअष्टमी पर कर्क व मकर राशि के लोग रहेंगे राजनीति में सफल

Updated Apr 20, 2021 | 05:05 IST

आज का राशिफल, 20 अप्रैल 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है।सूर्य मेष व गुरु कुंभ राशि में है। पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 20 april 2021
मुख्य बातें
  • राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है।
  • केतु भी वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।
  • कर्क में चन्द्रमा का  लाभ मेष व कर्क राशि के जातकों को मिलेगा।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है।सूर्य मेष व गुरु कुंभ राशि में है। राहु अब मंगल के साथ वृष में गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कर्क में चन्द्रमा का  लाभ मेष व कर्क राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 20 अप्रैल का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। पिता की सहायता से कोई सरकारी  कार्य बनेगा।लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। गेंहू का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बिजनेस में सफल रहेंगे। छात्रों के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: स्वास्थ्य सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मंगल प्रधान वृश्चिक व मेष राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आईटी व मीडिया जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  जॉब सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। गुरु व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।आसमानी व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जाँब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी ।व्यवसाय में संघर्ष है लेकिन धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई नया कार्य प्रदान कर सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।नीला व हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: इस राशि का गुरु व कर्क का चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है लेकिन हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जाँब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat