लाइव टीवी

आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2020: सिंह वाले बिना सोचकर लें राजनीति में बड़ा निर्णय, मकर वाले कर सकते हैं यात्रा

Updated Oct 22, 2020 | 04:00 IST

आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2020: वृश्चिक व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

Loading ...
aaj ka rashifal 22 October 2020 horoscope
मुख्य बातें
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।
  • आज धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मिथुन व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल, 22 अक्टूबर 2020:   आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  मंगल, शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में किसी बात को लेकर दुविधा अब समाप्त हो सकती है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन व्यवसाय के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र पढ़ें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  आज का दिन संघर्ष का है। आईटी व मीडिया में जॉब करने वाले लोग आज जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीति में कोई बड़ा निर्णय लेने के पहले विचार करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।  मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। सफेद रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में उन्नति है।बिना सोच विचार किये राजनीति में कोई बड़ा निर्णय मत लें। लाल रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 21 बार पाठ करें।अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  बुध व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। आर्थिक सफलता से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। हरा रंग शुभ है। माता दुर्गा के 108 नाम का जप करें।


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन कई रुके कार्यों को निपटाने का है। सम्बन्धों में तनाव संभव है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।सफेद रंग शुभ है। धन के व्यय के प्रति सावधानी बरतें। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर जॉब में सफलता देगा। आईटी ,बैंकिंग व मीडिया फील्ड से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 21 बार पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज मंगल,गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन आगमन  के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। माता दुर्गा के 32 नाम का जप करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: जाँब में नवीन अवसर की प्राप्ति है। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें।धार्मिक यात्रा हो सकती है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक अनुष्ठान का है। राजनीति में सफलता की प्राप्ति का है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 51 बार पाठ करें। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें। जॉब में विवाद हो सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ है। पीला रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ पुण्यदायी है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat