लाइव टीवी

आज का राशिफल 24 अप्रैल 2021: मकर व तुला राशि के जातकों को मिलेगा ग्रह गोचर का लाभ, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Apr 24, 2021 | 05:30 IST

24 अप्रैल 2021 का राशिफल: आज पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र के दौरान चन्द्रमा सिंह राशि में उपस्थित है। जानिए राशि भविष्य के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन।

Loading ...
24 April Rashifal, 24 अप्रैल का राशिफल
मुख्य बातें
  • मंगल के साथ  वृष में अंगारक योग बना रहा है राहु।
  • सेहत के प्रति सावधान रहें धनु राशि के लोग।
  • गुरु कुंभ, शनि मकर और सूर्य मेष राशि में उपस्थित।

23 अप्रैल 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा सिंह राशि में है व पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। सूर्य मेष में, गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में है। राहु अब मंगल के साथ  वृष में अंगारक योग बनाते हुए गोचर कर रहा है। केतु भी वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व तुला राशि के जातकों को मिलेगा।

धनु के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। तुला के जातक राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज जॉब में सफलता है।कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व गुरु गोचर आपकी सभी योजनाएं सफल करेंगे। कोई रुका कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

वृष- शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यवसाय में लापरवाही से बचें। नीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज छात्र सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।कर्क राशि के मित्र से लाभ होगा। सफेद रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में सफलता से प्रसन्न रह सकते हैं। पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। व्यावसायिक  योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में पद या स्थान परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। लाल रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

कन्या- आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व मंगल का गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में लाभ की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।

वृश्चिक- मंगल, गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। शिक्षा में सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

धनु- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- शनि इस राशि मे उपस्थिति व चन्द्र गोचर से आईटी व मीडिया जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। हरा रंग शुभ है।

कुम्भ- गुरु व चन्द्रमा आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। किसी प्रिय मित्र के व्यवहार से कष्ट मिल सकता है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat